लखनऊ:श्रीमद् भागवत कथा से पूर्व धूमधाम के साथ लखनऊ के मोतीझील कॉलोनी, ऐशबाग में कलश यात्रा निकाली गई। सिर पर कलश धारण किए लगभग दो हजार , 2000 महिलाएं कलश यात्रा में आकर्षण का केंद्र बनी हुई थीं। कलश यात्रा में भाजपा नेता एवं अवध क्षेत्र उपाध्यक्ष ममता चैरिटेबल ट्रस्ट के संस्थापक राजीव मिश्र द्वारा कोषाध्यक्ष गौरव पांडे के साथ श्रीमद्भागवत गीता को शीश पर धारण कर एवं क्षेत्र के प्रतीक मंदिर की परिक्रमा कर भागवत कथा स्थल तक पहुंची। भागवत आचार्य परमपूज्य पंडित रामशरण शास्त्री जी ने विधि विधान के साथ श्रीमद् भागवत महापुराण का पूजन अर्चन के बाद कलश यात्रा का शुभारंभ किया। कलश यात्रा बैंड बाजों के साथ निकाली गई, जिसमें अधिवक्ता संतोष माहेश्वरी, उपाध्यक्ष जितेश श्रीवास्तव, अमित गुप्ता, अधिवक्ता आशुतोष मिश्रा ,अधिवक्ता प्रदीप शर्मा,पत्रकार संजय तिवारी, रौनक सिंह एव सैकडों की संख्या में भक्तजन मौजूद रहे मौजूद रहे l
