इस वर्ष 2026 में भी मेरा एक नया गाना ” GARDA ” रिलीज हो रहा है : सतनाम सिंह रेखी

उत्तर प्रदेश मनोरंजन राज्य लखनऊ शहर

सादर अवगत कराना है कि मैं सतनाम सिंह रेखी, पुत्र श्री प्रहलाद सिंह, नि0-551/138छ, नया सरदारी खेड़ा, आलमबाग, लखनऊ, विगत् लगभग 31 वर्षों से ज्योतिष का कार्य कर रहा हूँ, साथ ही फिल्मों में Acting, Writing भजन और फिल्मी गाने लिखने और गाने का कार्य भी कर रहा हूँ।
इस वर्ष 2026 में भी मेरा एक नया गाना ” GARDA ” रिलीज हो रहा है, जिसकी लॉचिंग दिनांक 26 फरवरी, 2026 को यू०पी० प्रेस क्लब, निकट जैमिनी कॉन्टीनेन्टल होटल, हजरतगंज, लखनऊ में अपरान्ह 1-3 बजे के बीच निर्धारित है। आप सभी को आंमत्रित करते हुये, सूचित करना चाहता हूँ कि मेरा ये गाना मस्ती से भरा, हल्का-फुल्का गाना है, जिसे सुनने और गाने में आप सबको मजा आयेगा । आप सभी को होली की अग्रिम शुभकामनाऐं। आशा है कि आप सभी होली के इस गाने “GARDA” का अपने परिवारीजन व मित्रगणों के साथ भरपूर आनन्द लेंगें ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *