यूपी : बिजनौर में एक पत्नी के लिए भिड़ गए दो पति, एक दूसरे को लात घूसों से पीटा

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

बिजनौर : यूपी में बिजनौर शहर के नगर पालिका चौक के पास का एक वीडियो वायरल हो रहा है. जिसमें दो युवक एक दूसरे से मारपीट करते हुए और बेल्ट से हमला करते हुए दिखाई दे रहे हैं. यह वीडियो शनिवार शाम का है. बताया जा रहा है कि एक महिला एक युवक के साथ मोटरसाइकिल पर आई थी. तभी पीछे से मोटरसाइकिल पर अपने दोस्त के साथ आए महिला के पति ने उसे पहचान लिया. जिसके बाद उसने महिला के साथ घूम रहे युवक से पूछताछ की और घूमने को लेकर नाराजगी जताई.

इस बात पर दोनों में गाली-गलौज शुरू हो गई. हालांकि, महिला का कहना था कि वह जिस युवक के साथ घूम रही है वह भी उसका पति है. इसी विरोध के चलते गाली-गलौज के बाद दोनों युवकों में मारपीट शुरू हो गई. जिसके बाद दोनों ने एक दूसरे पर जमकर लात-घूंसे बरसाए. इस दौरान साथ मौजूद युवक ने भी महिला और उसके साथ घूम रहे युवक की पिटाई की.

इस मारपीट के दौरान सड़क पर भीड़ भी लग गई. इसी बीच किसी ने मारपीट का यह वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया. मारपीट देख मौके पर लोगों की भीड़ भी जमा हो गई. जिसके बाद भीड़ ने काफी मशक्कत के बाद मामले को शांत कराया. तब जाकर सभी घर गए.

वहीं पूरे मामले में मारपीट करने वाले युवकों और महिला का बयान नहीं आया है. न ही मारपीट को लेकर दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में सूचना दी गई है.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *