लखनऊ , दिनांक 05 फरवरी, 2026 विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जनपद लखनऊ के अंतर्गत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।
डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति का अवलोकन करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा क्षेत्र 171-लखनऊ पश्चिम के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा 171-लखनऊ पश्चिम के राजाजीपुरम ई ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 426 एवं 431 एवं राजाजीपुरम सी ब्लॉक क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 398 तथा जगन्नाथ प्रसाद साहू इंटर कालेज स्थित वीआरसी/सुनवाई केंद्र का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डोर-टू-डोर सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा तीनों बूथों के बीएलओ से जारी किए गए नोटिसों की संख्या तथा उनके सापेक्ष की गई सुनवाई की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।
बूथ संख्या 426 के बीएलओ द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बूथ पर कुल 112 नोटिस जनरेट हुए थे, जिनमें से सभी नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है। साथ ही 32 फार्म 6 कलेक्ट करते हुए उनको डिजिटाइज किया जा चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 431 के बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनके बूथ पर कुल 195 नोटिस जारी हुए थे, जिनमें से केवल 35 नोटिसों की सुनवाई शेष है। साथ ही 43 फार्म 6 कलेक्ट करते हुए उनको डिजिटाइज किया जा चुका है।
निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र में निवासरत नागरिकों से संवाद भी किया गया तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं पात्र नए मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
उक्त निरीक्षण में अपर नगर मजिस्ट्रेट द्वितीय श्री सतीश चंद्र त्रिपाठी सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
