जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा क्षेत्र 174-लखनऊ मध्य के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों की निर्वाचक नामावलियों के विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण कार्यक्रम के तहत 2 फरवरी से 6 फरवरी तक जनपद लखनऊ के अंतर्गत चल रहे डोर-टू-डोर सर्वे कार्य में बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) द्वारा सक्रिय रूप से कार्य किया जा रहा है।

डोर-टू-डोर सर्वे की प्रगति का अवलोकन करने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा क्षेत्र 174-लखनऊ मध्य के विभिन्न क्षेत्रों का औचक निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा विधानसभा 174-लखनऊ मध्य के बड़ी जुगौली क्षेत्र में स्थित बूथ संख्या 327 एवं 328 का स्थलीय निरीक्षण किया गया। इस अवसर पर डोर-टू-डोर सर्वे कार्यों की प्रगति की समीक्षा करते हुए संबंधित बीएलओ को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए। जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा दोनों बूथों के बीएलओ से जारी किए गए नोटिसों की संख्या तथा उनके सापेक्ष की गई सुनवाई की स्थिति की जानकारी प्राप्त की गई।

बूथ संख्या 327 के बीएलओ द्वारा अवगत कराया गया कि उनके बूथ पर कुल 106 नोटिस जनरेट हुए थे, जिनमें से 64 नोटिसों की सुनवाई पूर्ण हो चुकी है तथा शेष का निस्तारण शीघ्र कर लिया जाएगा। साथ ही 30 फार्म 6 कलेक्ट करते हुए उनको डिजिटाइज किया जा चुका है। इसी प्रकार बूथ संख्या 328 के बीएलओ द्वारा बताया गया कि उनके बूथ पर कुल 64 नोटिस जारी हुए थे, जिनमें से 54 नोटिसों की सुनवाई संपन्न हो चुकी है। साथ ही 36 फार्म 6 कलेक्ट करते हुए उनको डिजिटाइज किया जा चुका है। इस संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा निर्देशित किया गया कि आगामी सप्ताह के भीतर सभी शेष नोटिसों को तमिला कराते हुए उनकी सुनवाई सुनिश्चित की जाए।

निरीक्षण के दौरान जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा क्षेत्र में निवासरत नागरिकों से संवाद भी किया गया तथा उन्हें मतदाता सूची में अपना नाम जांचने एवं पात्र नए मतदाताओं के नाम फॉर्म-6 के माध्यम से जोड़ने के लिए जागरूक किया गया।
उक्त निरीक्षण में उप जिलाधिकारी सदर श्री मनोज कुमार, तहसीलदार सदर श्री जे पी सिंह सहित अन्य विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *