प्रथम बैठक मोर्चे के घटक दलों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विविध विचारधारा सम्मत महानुभावों के सानिध्य आहूत हुई।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

सापेक्ष प्रथम बैठक मोर्चे के घटक दलों पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं व विविध विचारधारा सम्मत महानुभावों के सानिध्य आहूत हुई। कार्यक्रम की अध्यक्षता हरियाणा से पधारे श्री श्यामलाल गुर्जर जी राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय लोकतंत्र सुरक्षा पार्टी द्वारा निभाई गई। मोर्चे के घटक दलों में भारतीय हरित पार्टी, मानव क्रांति पार्टी, भारतीय सबका दल, मानवतावादी समाज पार्टी, भारतीय जन क्रान्ति दल (डेमोक्रेटिक), राष्ट्रीय इंसाफ पार्टी, लोक बंधु पार्टी, भारतीय कामगार पार्टी, राष्ट्रीय जनमत पार्टी, किसान मजदूर बेरोजगार संघ, संयुक्त जनादेश पार्टी, आदर्श लोक दल, शक्ति क्रांति पार्टी, गरीब मजदूर किसान पार्टी, हेल्प डेस्क इंडिया फाउंडेशन ट्रस्ट भारत के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वीरेंद्र प्रताप सिंह यादव एडवोकेट एवं पूर्व शिक्षा मंत्री डा0 मसूद अहमद, आदि सामाजिक संगठन एवं राजनीतिक पार्टियों के लोग भारी संख्या में सम्मिलित हुए ।
सभी वक्ताओं ने अपने-अपने संबोधन में मोर्चे की आवश्यकता के पहलुओं पर विचार व्यक्त किए । साथ ही उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 में पूरे प्रदेश की 403 सीटों पर चुनाव लड़वाने पर विशेष बल दिया गया । कार्यक्रम का संचालन मानवतावादी समाज पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष मा० जगदीश प्रसाद गौतम एवं प्रदेश अध्यक्ष डा० राम रघुवीर प्रजापति ने किया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *