इजरायल के मंसूबे साफ, हिजबुल्लाह का खत्मा किये बिना रुकने वाले नहीं है हम : नेतन्याहू

विदेश

नई दिल्ली : इजरायल के मंसूबे साफ़ है. जब तक वह अपने दुश्मनों का काम नहीं तमाम कर देता वह चैन से बैठने वाला नहीं है. इसका जीता जागता उदाहरण लेबनान में हिजबुल्लाह पर हो रहे ताबड़तोड़ हमले हैं. हालांकि इजरायल की कार्रवाई पर हिजबुल्लाह भी जवाबी हमला कर रहा है लेकिन उसके हमले इजरायल नाकाम कर दे रहा है.

इस बीच हिजबुल्लाह के सर्वनाश को लेकर इजरायल ने बड़ा बयान दिया है. इजरायल के सैन्य प्रमुख ने बुधवार को सैनिकों से कहा कि लेबनान में उसके हवाई हमलों का उद्देश्य हिजबुल्लाह के बुनियादी ढांचे को नष्ट करना है. इसके साथ ही इजरायली बलों द्वारा संभावित जमीनी घुसपैठ के लिए जमीन तैयार करना है.

CNN की रिपोर्ट के अनुसार इजरायल की सेना के प्रमुख हर्ज़ी हलेवी ने लेबनान के साथ देश की उत्तरी सीमा का दौरा करते हुए सैनिकों से कहा, “आप ऊपर से जेट विमानों की आवाज़ सुन रहे हैं; हम पूरे दिन हमला कर रहे हैं. यह आपके संभावित प्रवेश के लिए ज़मीन तैयार करने और हिजबुल्लाह को नीचा दिखाने के लिए है. हलेवी ने कहा कि घुसपैठ का लक्ष्य देश के उत्तर में सीमा पार से गोलीबारी से विस्थापित हुए हज़ारों इजरायलियों को उनके घरों में वापस लौटने की अनुमति देना है.”

देश तब तक आराम नहीं करेगा… क्या बोल गए नेतन्याहू
इससे पहले, इजरायल रक्षा बलों (IDF) ने कहा कि वह हिजबुल्लाह के साथ संघर्ष के कारण दो रिजर्व ब्रिगेड बुला रहा है. उत्तर में इजरायल के शीर्ष जनरल ओरी गॉर्डिन ने भी सेना को चेतावनी दी थी कि “युद्धाभ्यास के लिए पूरी तरह तैयार रहना चाहिए.” इज़राइल के प्रधान मंत्री बेंजामिन नेतन्याहू ने कहा कि उनका देश तब तक “आराम नहीं करेगा” जब तक कि उत्तरी निवासी घर वापस नहीं लौट जाते.

लेबनान में हिजबुल्लाह के ठिकानों पर इज़राइल के हवाई हमलों की तीव्र लहर के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, “मैं जो कुछ भी कर रहा हूं, उसका विवरण नहीं दे सकता, लेकिन मैं आपको एक बात बता सकता हूं हम उत्तर में अपने निवासियों को सुरक्षित रूप से उनके घरों में वापस लाने के लिए दृढ़ हैं. हम हिजबुल्लाह पर ऐसे प्रहार कर रहे हैं जिसकी कल्पना भी नहीं की होगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *