प्रेरणा अरोड़ा की ‘डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाई’ में एक उग्र पुलिसकर्मी का किरदार निभाने के लिए सुचित्रा कृष्णमूर्ति ने एक हफ्ते में 10 किलो वजन कम किया

मनोरंजन

प्रेरणा अरोड़ा की आगामी फिल्म ‘डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाई’ में अभिनेत्री सुचित्रा कृष्णमूर्ति एक पुलिसकर्मी की भूमिका निभा रही हैं, जिसके लिए उन्होंने सिर्फ एक हफ्ते में 10 किलोग्राम वजन कम किया है।

सुचित्रा इस बात की मिसाल बन चुकी हैं कि एक अभिनेता को अपनी भूमिका में पूरी तरह उतरने के लिए समर्पित होना कितना जरुरी है। उनकी यात्रा काम के साथ आत्म-देखभाल के महत्व पर प्रकाश डालती है और सफलता प्राप्त करने में संतुलन और दृढ़ संकल्प के मूल्य पर जोर देती है।

प्रेरणा अरोड़ा ने सुचित्रा कृष्णमूर्ति की सराहना करते हुए कहा, “जो बदलाव अपने किरदार में जान डालने के लिए सुचित्रा लाई हैं, मैं वास्तव में उससे स्तब्ध हूँ। उनके स्वास्थ्य और फिटनेस के प्रति यह अनुशासित दृष्टिकोण, न सिर्फ उनकी कला के प्रति उनके समर्पण, बल्कि एक उग्र पुलिसकर्मी का किरदार निभाने की उनकी प्रतिबद्धता को भी दर्शाता है।”

‘डंक: वन्स बिटन ट्वाइस शाई’ को प्रेरणा अरोड़ा द्वारा प्रस्तुत किया जा रहा है, जो यूजेएस स्टूडियो और एस के जी एंटरटेनमेंट के साथ ‘पैडमैन’, ‘टॉयलेट: एक प्रेम कथा’ और ‘परी’ जैसे प्रोजेक्ट्स के लिए जानी जाती हैं। फिल्म का निर्देशन अभिषेक जायसवाल करेंगे। फिल्म में तुषार कपूर, निधि अग्रवाल, विनय पाठक और शिविन नारंग के साथ सुचित्रा कृष्णमूर्ति प्रमुख भूमिकाओं में हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *