आज दिनांक 31.01.2024 को जन नायक कर्पूरी ठाकुर को भारत सरकार द्वारा भारत रत्न दिये जाने पर प्रधानमंत्री मा० श्री नरेन्द्र मोदी जी, मा० राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू जी, गृह मंत्री मा० अमित शाह जी, उ0प्र0 के मुख्य मंत्री, मा० श्री योगी आदित्य नाथ जी को बहुत-बहुत बधाई 100वीं जयंती पर 24 जनवरी 2024 भारत सरकार द्वारा भारत रत्न देकर पूरे देश के गरीब मजलूम दलित पिछड़े सर्व समाज को लम्बे समय के संघर्ष को याद कर भारत के प्रधान मंत्री, भारत के राष्ट्रपति द्वारा भारत रत्न देकर यह सिद्ध कर दिया जिसके न गयी बेवाई, ओका जाने पीर पराई पिछड़े समाज में जन्में भारत के प्रधान मंत्री लम्बा संघर्ष करके चाय बेचकर देश के प्रधान मंत्री बनकर दलित की बेटी लम्बे संघर्ष के बाद भारत की राष्ट्रपति बनकर यह सिद्ध कर दिया कि नाई का बेटा, चाय बेचने वाला बेटा और दलित समाज की बेटी एक सहायोग है कि भारत रत्न जो उसका पात्र थे उनको दिया गया। इसके लिए भारतीय जनता पार्टी प्रधानमंत्री, राष्ट्रपति और गृह मंत्री उoप्रo के मुख्यमंत्री को राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच संगठन और समाज की तरफ से बहुत बहुत बधाई।
25 वर्ष लम्बे संघर्ष के बाद भारत रत्न भारतीय जनता पार्टी द्वारा दिया गया है जिससे पूरा देश में खुशी की लहर है। कांग्रेस व अन्य गठबंधन की सरकारों ने कभी ध्यान नहीं दिया। जबकि राज्य स्तर पर दिल्ली पारलियामेन्ट में धरना व प्रदर्शन करने के बावजूद भी कांग्रेस सरकार कर्पूरी ठाकुर को भारत रत्न नहीं दिया। और न ही कभी ध्यान दिया। राष्ट्रीय कर्पूरी ठाकुर विचार मंच भारतीय जनता पार्टी को बहुत-बहुत बधाई।
लोगों के मन का
1. संगठन मांग करता है जननायक को भारत रत्न देकर पूरे देश जीतने का काम किया है। उम्मीद करता हूँ जननायक कर्पूरी ठाकुर के संघर्ष सादगी, राष्ट्रीय निर्माण, योगदान को पुस्तकों में समायोजन किया जाएं। जिससे आने वाली पीढ़ी उनके संघर्ष और सादगी को पद चिन्हों पर चले ।
2. उत्तर प्रदेश में जननायक कर्पूरी ठाकुर के नाम से दारूल शफा या किसी बड़े प्रतिष्ठान का नाम करने की कृपा करें।
3. भारत रत्न जननायक कर्पूरी ठाकुर जी के विचारों को देश प्रदेश में संचालन करने हेतु निःशुल्क कार्यालय एलॉटमेन्ट करने की कृपा करें।
