सचिन तेंदुलकर को चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में मान्यता दी

देश

नई दिल्ली। पूर्व क्रिकेटर सचिन तेंदुलकर को मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार की मौजूदगी में चुनाव आयोग ने ‘राष्ट्रीय आइकन’ के रूप में मान्यता दी।

चुनाव आयोग की ओर से वोटरों को ज्यादा से ज्यादा रिझाने और उनको प्रोत्साहित करने के लिए इस बार क्रिकेट लीजेंड भारत रत्‍न से सम्‍मानित सचिन तेंदुलकर को नेशनल आइकन के रूप में चुना गया है।

पिछले साल आयोग ने अभिनेता पंकज त्रिपाठी को ‘नेशनल आइकन’ के रूप में मान्यता दी थी। इससे पहले 2019 के लोकसभा चुनाव के दौरान एमएस धोनी, आमिर खान और मैरी कॉम जैसे दिग्गज चुनाव आयोग के नेशनल आइकन थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *