दिल्‍ली में यमुना का जलस्तर खतरे के निशान से नीचे उतरा

देश

नई दिल्ली,। राष्ट्रीय राजधानी में यमुना नदी मंगलवार को एक बार फिर खतरे के निशान को पार कर 205.39 मीटर की ऊंचाई पर पहुंच गई। रात 10 बजे जलस्तर रिकार्ड किया गया। लोहा पुल (आयरन ब्रिज) पर खतरे के निशान 205.33 मीटर को पार कर गया।
गौरतलब है कि पिछले महीने भारी बारिश के दौरान, यमुना ने 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया था और अपने उच्चतम स्तर 208.65 मीटर पर पहुंच गई थी, जिसके कारण राष्ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों में बाढ़ आ गई थी।
बाद में स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि निचले इलाकों में सड़कों पर यातायात फिर से शुरू हो गया, जहां कई दिनों तक पानी भरा हुआ था।नई दिल्ली। दिल्‍ली में यमुना का जलस्‍तर बुधवार सुबह घटकर खतरे के निशान से नीचे 205.15 मीटर पर आ गया।

यहां पुराने रेल पुल पर नदी में पानी का स्तर मंगलवार की रात 10 बजे 205.39 मीटर तक पहुंच गया था। खतरे के निशान 205.33 मीटर पर है। इससे आसपास के इलाकों में दहशत फैल गई। हालांकि, बुधवार सुबह आठ बजे जलस्तर घटकर 205.15 मीटर पर आ गया।

पिछले महीने भारी बारिश के कारण यमुना ने अपना 45 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया और 208.65 मीटर पर पहुंच गई। पानी उतरने से पहले नदी कई दिनों तक खतरे के निशान से ऊपर रही थी। इससे राष्‍ट्रीय राजधानी के कई निचले इलाकों और सड़कों पर पानी भर गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *