भारत हस्तशिल्प महोत्सव 2026 के सांस्कृतिक कार्यक्रम का उद्घाटन हुआ प्रभु नाथ राय के कर कमलों द्वारा

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

वृंदावन सेक्टर 15 डिफेंस एक्सपो ग्राउंड में चल रहे भारत हस्तशिल्प महोत्सव का दिन आज बहुत ही विशेष रहा। मुख्य अतिथि के रूप में पधारे प्रभु नाथ राय जिन्हें भोजपुरी अकादमी उत्तर प्रदेश का उपाध्यक्ष बनाया गया तथा राज्य मंत्री का दर्जा मिला सर्वप्रथम भारत हस्तशिल्प महोत्सव के मंच पर सम्मानित किया गया और कलाकारों को प्रभु नाथ राय द्वारा सम्मानित होने का अवसर प्राप्त हुआ। मंच पर विशेष रूप से उपस्थित रामविलास यादव ने मंच का संचालन किया और बताया कि जीवन संघर्ष से बढ़कर कुछ नहीं है यदि व्यक्ति बिना फल के निरंतर प्रयास करता रहे तो निश्चित रूप से सफलता उसके कदमों को चूमेगी।

देर हो सकती है लेकिन सफलता जरूर मिलेगी। उत्तर प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ द्वारा छठ पूजा में शामिल हुए और छठ मैया की कृपा प्रभु नाथ राय पर हुई और उन्होंने भोजपुरी का सम्मान न सिर्फ उत्तर प्रदेश में बल्कि भारत सहित अन्य देशों में भी खूब विस्तार किया और सम्मान दिलाया।

भारत हस्त शिल्प महोत्सव के मंच से अध्यक्ष विनोद कुमार सिंह ने बताया कि प्रभु नाथ राय जितने कर्मठ व्यक्ति हैं उतने ही सरल हृदय के भी हैं। कभी किसी पद या सम्मान की लालसा नहीं की जो मिला उसे ग्रहण करते गए। उन्होंने बताया कि यह हमारा सौभाग्य है कि मंत्री पद मिलने के बाद सर्वप्रथम सम्मान करने का हमें अवसर प्राप्त हुआ है।

सांस्कृतिक मंच पर कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई उसके कलाकारों द्वारा विविध प्रकार के नृत्य एवं गायन के कार्यक्रम प्रस्तुत किए गए। महोत्सव में आज विशेष रूप से अनीता सिंह राजपूत भाजपा महिला मोर्चा कि जिला महामंत्री, समाजसेविका सुरैया सिद्दीकी, पार्षद हिमांशु अंबेडकर, पार्षद पार्षद धर्मेंद्र सिंह, प्रधानाचार्य दीपक कुमार श्रीवास्तव, डॉ पूनम, पर्यावरण के प्रति समर्पित कृष्णानंद राय, भोजपुरी गायिका प्रिया पाल सहित तमाम सम्मानित शख्सियत उपस्थित थे। मंच का संचालन रॉकी गिल एवं अथर्व तिवारी ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *