Wednesday, December 10, 2025

अवैध काल सेंटर द्वारा विदेशियों से करोड़ों की ठगी में 37 काल सेंटर कर्मी गिरफ्तार

देश

नई दिल्ली [संतोष शर्मा]। दिल्ली पुलिस की साइबर सेल यूनिट ने अवैध काल सेंटर द्वारा विदेशियों से करोड़ों की ठगी में 37 काल सेंटर कर्मियों को गिरफ्तार किया है। जनकपुरी में दो और बिंदापुर में चल रहे एक काल सेंटर पर पुलिस ने कार्रवाई कर ठगी के धंधे का पर्दाफाश किया। काल सेंटर कर्मी एमाजोन व एपल कंपनी का तकनीकी कर्मी बताकर पीड़ित से संपर्क करते थे। बाद में सिस्टम ठीक करने सहित अलग-अलग तरीके से उनसे सैकड़ों डालर अपने खाते में आलाइन स्थानांतरित करवा लेते थे।

पुलिस ने 37 लोगों को गिरफ्तार किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *