नॉर्वे के पीएम से मिले जेलेंस्की, कीव के समर्थन पर की चर्चा

विदेश

कीव। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोदिमिर जेलेंस्की ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर से मुलाकात की। इस दौरान कीव के समर्थन को लेकर चर्चा की गई। शुक्रवार को वार्ता के दौरान जेलेंस्की ने नॉर्वे के प्रधानमंत्री को रक्षा, राजनीतिक, मानवीय समर्थन और यूक्रेन के लिए 1 अरब यूरो आवंटित करने के फैसले के लिए धन्यवाद दिया।

समाचार एजेंसी शिन्हुआ ने बताया, नॉर्वे के प्रधानमंत्री जोनास गहर स्टोर ने कहा कि रूस द्वारा किए जा रहे आक्रामण के बीच नॉर्वे यूक्रेन का समर्थन करना जारी रखेगा।

अपनी वार्ता में दोनों नेताओं ने कीव और यूक्रेन के संघर्ष के बाद की रिकवरी के लिए और अधिक रक्षा समर्थन पर भी चर्चा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *