पूर्व केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन, नेताओं ने दी श्रद्धांजलि

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

नई दिल्ली: भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता, पूर्व केंद्रीय मंत्री और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कलराज मिश्र की पत्नी सत्यवती मिश्रा का निधन हो गया है। खुद कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पर पोस्ट कर इस दुखद समाचार की जानकारी दी।

कलराज मिश्र का संदेश:
कलराज मिश्र ने सोशल मीडिया पर लिखा, “मेरी धर्मपत्नी सत्यवती मिश्रा, आज अपनी जीवन यात्रा पूर्ण कर ईश्वर के श्रीचरणों में विलीन हो गईं हैं, प्रभु उनको अपने श्री चरणों में स्थान दें।”

दिग्गज नेताओं द्वारा शोक व्यक्त:
उनके निधन पर देश और राज्य के कई प्रमुख नेताओं ने गहरा शोक व्यक्त किया है: मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोकाकुल परिजनों को यह दुख सहन करने की शक्ति देने की प्रार्थना की।

इसके अलावा उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य, यूपी भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी, केंद्रीय राज्य मंत्री जितिन प्रसाद, भाजपा नेता बृजभूषण शरण सिंह और अंडमान-निकोबार के उपराज्यपाल दिनेश शर्मा सहित कई अन्य नेताओं ने भी अपनी संवेदनाएं व्यक्त की हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *