प्रतापगढ़ (उत्तर प्रदेश), 21 नवंबर 2026: बागेश्वर धाम के पीठाधीश्वर पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने प्रतापगढ़ के कुंडा में आयोजित राम कथा के समापन के अवसर पर हिंदू एकता का आह्वान किया। कथा के अंतिम दिन बड़ी संख्या में पहुंचे श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि देश, धर्म और संविधान की रक्षा के लिए सनातनियों को एकजुट होना होगा।
जाति-क्षेत्र के विभाजन के बजाय एकता पर जोरकार्यक्रम के दौरान धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कहा कि सनातन परंपरा की रक्षा के लिए सभी को एक मंच पर आना चाहिए और जाति व क्षेत्र के आधार पर बांटने के बजाय एकता को सबसे बड़ी ताकत बनाना होगा। उन्होंने युवाओं से भी धर्म और संस्कृति से जुड़े रहने की अपील की। हिंदू एकता पर बोलते हुए उन्होंने कहा कि जो लोग समाज को बांटकर राजनीति करते हैं, वे अंततः खुद ही कमजोर हो जाते हैं, जबकि एकता सनातन की असली पहचान है।
“गुरु सबका होता है, धर्म का मंच किसी एक दल का नहीं”अखिलेश यादव से जुड़े सवाल पर शास्त्री ने कहा कि वह सभी दलों के हैं, क्योंकि गुरु किसी एक व्यक्ति का नहीं बल्कि सबका होता है, ठीक वैसे ही जैसे सूरज सबका होता है। उन्होंने यह भी कहा कि धर्म का मंच किसी एक राजनीतिक दल का नहीं होता और आगामी पंजाब कथा का आयोजन आम आदमी पार्टी (आप) और भाजपा से जुड़े लोग मिलकर कर रहे हैं।
