श्री शिव–शक्ति नवनिर्मित मंदिर, ग्राम कुदरैल, इटावा में भगवान शिव एवं माँ शक्ति की प्राण-प्रतिष्ठा के अंतर्गत विभिन्न पवित्र अधिवासों एवं वैदिक अनुष्ठानों के पश्चात आज श्रावण मास, नागपंचमी एवं सोमवार के अत्यंत पावन संयोग में भगवान भोलेनाथ का दिव्य महामहाभिषेक 1008 कलशों, 501 बेलपत्रों तथा विविध पवित्र जल, फल-रस एवं अन्य पूजन द्रव्यों से किया गया। तत्पश्चात यज्ञ की पूर्णाहुति, महाआरती, हरिनाम संकीर्तन एवं विशाल भंडारा–भोजन प्रसाद का आयोजन हुआ, इस पावन अवसर पर ग्राम कुदरैल एवं आस पास के आठ गाँवों, इटावा तथा लखनऊ के भक्तगण सम्मिलित हुये l

इस्कॉन लखनऊ एवं इटावा के भक्तों की विशेष सहभागिता इस भव्य प्राण-प्रतिष्ठा एवं पूर्णाहुति महोत्सव में रही, जिसमें इस्कॉन लखनऊ के वाइस प्रेसिडेंट श्रीमान भोक्ताराम प्रभु जी, श्रीमान सुंदर चैतन्य प्रभु जी, श्रीमान अनादि वल्लभ प्रभु जी, इस्कॉन इटावा से श्रीमान विराट वाराह प्रभु जी, श्रीमान शशि गौर मुख प्रभु जी एवं श्रीमान इन्द्रदेव प्रभु जी सहित, इस्कॉन, लखनऊ एवं इटावा से जुड़े अनेक भक्त उपस्थित रहे l

इस्कॉन भक्तों द्वारा किए गए हरिनाम संकीर्तन से संपूर्ण मंदिर परिसर “हरे कृष्ण” महामंत्र और “हर हर महादेव” के जयघोष से गूंज उठा।
