उद्धव शिवसेना में टूट : संजय राउत ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदिग्ध बागी सांसदों को गालियां दीं

देश

नई दिल्ली। शिवसेना यूबीटी में टूट के बीच बुधवार को दिल्ली में संजय राउत के आवास पर पीसी हुई। पार्टी में फूट की अटकलों पर एक प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए, शिवसेना UBT MP संजय राउत ने संदिग्ध बागी MPs को गालियां दीं, और मीडिया से कहा कि वे उनके कमेंट्स को न काटें। राउत ने कहा कि अभी तक मैं मानता हूं कि सब एक साथ हैं. मगर जिनको जाना है वो इस्तीफा देकर जाएं. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं ने इन सांसदों को जीताने में खून पसीना बहाया है. टिकट दिया, पैसा दिया, जितनी हमारी औकात थी, उतना किया. जिन सांसदों का नाम शिंदे गुट के साथ जाने का आया है, उनको खंडन करना चाहिए. संजय राउत ने कहा कि हमारे वोटर ने आपको जितवाया आप ऐसे नहीं जा सकते हैं. हमने कानूनी लड़ाई की तैयारी शुरु कर दी है. अभी तक जानकारी के मुताबिक, सभी सांसद हमारे साथ हैं. 14 तारीख को बैठक हुई थी. हमारे चार सांसद प्रत्यक्ष और बाकी लोग ऑनलाइन थे. सभी लोगों ने कहा था कि हम पार्टी के साथ हैं. हम छोड़कर नहीं जा रहे हैं.
उन्होंने कहा कि दो सांसदों ने साईं बाबा और मां भवानी और मां की शपथ लेकर हमारे साथ होने की बात कही. अगर फिर भी वो जाना चाहते हैं तो हम छोड़ेंगे नहीं. कल 11 बजे हमारी पार्लियामेंट्री बैठक है. कोई हमसे मिलकर ऐसा नहीं कह रहा है. किसी ने भी हमको छोड़ने की बात नहीं की. सभी उद्धव के चेहरे पर चुनाव जीते. बता दें कि उद्धव गुट के 9 सांसदों में 6 के बागी होने की बात हो रही है.
शिवसेना UBT में फूट की अटकलों के बीच, पार्टी MP अरविंद सावंत ने कहा, “मैंने संविधान की सुरक्षा के लिए लोकसभा स्पीकर ओम बिरला को लिखा है। अभी तक, किसी भी पार्टी नेता ने हमें नहीं बताया है कि वे जा रहे हैं।”
शिवसेना UBT MP संजय राउत के संदिग्ध बागी MPs को गाली देने पर, शिवसेना UBT MP अनिल देसाई ने कहा, “जो कुछ भी कहा गया है, वह गाली है, यह किसी खास के लिए नहीं है। जब कोई इमोशनली सेंसिटिव इंसान, जिसने अपनी ज़िंदगी के 50 साल पॉलिटिक्स में पब्लिक में बिताए हैं, बोलता है, तो ऐसी बातें होती हैं। उन्होंने यह भी साफ किया कि वह किसी खास इंसान को एड्रेस नहीं कर रहे थे।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *