दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा संचालित प्रयास शारीरिक रूप से अक्षम (अस्थिबाधित) विव्यांग बालकों का आवासीय विद्यालय है।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। दिव्यांगजन सशक्तीकरण विभाग, उ०प्र० द्वारा संचालित प्रयास राजकीय विद्यालय, मोहान रोड, लखनऊ एक शारीरिक रूप से अक्षम (अस्थिबाधित) विव्यांग बालकों का आवासीय विद्यालय है। विद्यालय के प्रधानाचार्य प्रफुल्ल कुमार गुप्ता द्वारा अवगत कराया गया है कि विद्यालय में नये शैक्षणिक सत्र 2026-27 में अस्थिबाधित दिव्यांग बालकों हेतु कक्षा-1 से कक्षा -09 तक कुछ सीटें रिक्त हैं, जिसमे प्रवेश प्रारंभ है। विद्यालय में दिव्यांग छात्रों को पठन-पाठन, चिकित्सा सुविधा, आवासीय सुविधा, भोजन व्यवस्था आदि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा निःशुल्क उपलब्ध करायी जाती है । इच्छुक अस्थिबाधित दिव्यांग छात्र जिनकी उम्र 06 से 18 वर्ष हो, वे छात्र प्रवेश के पात्र होंगे। प्रवेश हेतु पात्रता के सम्बन्ध में प्रधानाचार्य द्वारा बताया गया कि मुख्य चिकित्साधिकारी द्वारा जारी दिव्यांगता प्रमाण पत्र, आय-प्रमाण पत्र (अभिभावक का ) तहसील / सभासद / प्रधान द्वारा जारी, आधार कार्ड की प्रति, पिछली उत्तीर्ण कक्षा की टी०सी० व अंकपत्र की प्रति, 6-6 पासपोर्ट साइज फोटो अनिवार्य है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *