PM मोदी का फिर देर रात इंस्टा वीडियो, युवाओं से कहा- थैंक्यू फ्रेंड्स

देश

नई दिल्ली | PM नरेंद्र मोदी ने देर रात फिर इंस्टाग्राम पर वीडियो पोस्ट कर युवाओं से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों के रिस्पॉन्स के लिए धन्यवाद भी कहा।

‘थैंक्यू फ्रेंड्स’
PM मोदी ने वीडियो में कहा “थैंक यू फ्रेंड्स। कल देर रात आपसे मिलने का मौका मिला। मैंने जो वीडियो पोस्ट किया था, उस पर जिस तरह से आपने रिस्पॉन्ड किया और पॉजिटिव सुझाव दिए, उसके लिए थैंक्स टू एवरीबडी। आपका यह प्यार बना रहेगा।”

यह वीडियो पोस्ट होने के 20 मिनट के भीतर 10 लाख से ज्यादा व्यूज मिला।

NEET पर दिया भरोसा
गुरुवार रात 11:52 बजे पोस्ट किए वीडियो में PM ने छात्रों से सीधे बात की। NEET पेपर लीक विवाद के बीच उन्होंने भरोसा दिलाया कि सरकार छात्रों के साथ खड़ी है।

PM ने कहा “पेपर लीक कोई ‘मामूली बात नहीं’ है। इसके खिलाफ कड़े कदम उठाए जाएंगे।”

कैबिनेट को भी दी सलाह
सूत्रों के मुताबिक, बुधवार की केंद्रीय कैबिनेट बैठक में PM मोदी ने मंत्रियों से इंस्टाग्राम जैसे प्लेटफॉर्म पर एक्टिव रहने को कहा था। उन्होंने पूछा कि कितने मंत्री नियमित रूप से सोशल मीडिया इस्तेमाल करते हैं।

PM ने कहा “इंस्टाग्राम पर बड़ी संख्या में युवा हैं। सरकार को इन प्लेटफॉर्म के जरिए उनसे सीधे जुड़ने और संवाद बढ़ाने की जरूरत है।”

शुक्रवार को कानून पर चर्चा
शुक्रवार को कैबिनेट में एक प्रस्तावित कानून पर चर्चा होनी है। इसमें फास्ट-ट्रैक कोर्ट बनाने और परीक्षाओं में गड़बड़ी करने वालों के खिलाफ सख्त सजा का प्रावधान शामिल है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *