लखनऊ, 14 अगस्त, 2026। राज्य संग्रहालय, लखनऊ (संस्कृति विभाग, उत्तर प्रदेश) द्वारा स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के अंतर्गत आज दिनांक 14 अगस्त, 2026 को चित्रकला एवं रंगोली प्रतियोगिता तथा मानव श्रृंखला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में राष्ट्रप्रेम, राष्ट्रीय ध्वज के प्रति सम्मान तथा देश की स्वतंत्रता के मूल्यों के प्रति जागरूकता उत्पन्न करना रहा।

कार्यक्रम में लखनऊ के विभिन्न विद्यालयों के विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। प्रतियोगिताओं में लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना, लखनऊ, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम, लखनऊ, लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, गार्डन सिटी, लखनऊ, श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल, लखनऊ, बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), मड़ियांव, लखनऊ, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर, लखनऊ के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया.

चित्रकला प्रतियोगिता में कुल 102 प्रतिभागियों तथा रंगोली प्रतियोगिता में कुल 50 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने अपनी चित्रकला एवं रंगोली के माध्यम से तिरंगे, राष्ट्रप्रेम, स्वतंत्रता संग्राम तथा राष्ट्रीय एकता की भावनाओं को अभिव्यक्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में आरिका सिंह, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर को प्रथम पुरस्कार, मरियम शुऐब, श्री बालाजी इंटरनेशनल स्कूल को द्वितीय पुरस्कार तथा आयत खान, बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), लखनऊ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया।

प्रोत्साहन पुरस्कार दिव्यानी सिंह, लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, गार्डन सिटी; अदिति सिंह, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर; प्रकुल पटेल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर तथा तनुश्री, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम को प्रदान किए गए।

चित्रकला प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में रिद्धिमा चौधरी, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर को प्रथम पुरस्कार, सौभाग्य श्रीवास्तव, लखनऊ पब्लिक कॉलेज, ए-ब्लॉक, राजाजीपुरम को द्वितीय पुरस्कार तथा अग्रिमा पटेल, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। सिन्धु दुबे, लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किया गया।

विद्यालय स्तरीय रंगोली प्रतियोगिता में बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), लखनऊ को प्रथम पुरस्कार, लखनऊ पब्लिक वर्ल्ड स्कूल, गार्डन सिटी, लखनऊ को द्वितीय पुरस्कार तथा लखनऊ पब्लिक स्कूल, जेल रोड, आनंदनगर, लखनऊ को तृतीय पुरस्कार प्रदान किया गया। लखनऊ पब्लिक कॉलेज, सेक्टर-ई, आम्रपाली योजना, लखनऊ तथा बाल निकुंज इंटर कॉलेज (गर्ल्स विंग), लखनऊ को प्रोत्साहन पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों एवं प्रतिभागियों द्वारा मानव श्रृंखला का भी आयोजन किया गया, जिसमें राष्ट्रीय एकता, अखंडता और राष्ट्रप्रेम का संदेश दिया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों ने ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए अधिक से अधिक लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान एवं राष्ट्र के प्रति अपने कर्तव्यों के लिए प्रेरित किया।

इसी क्रम में विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के अवसर पर राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आज दिनांक 14 अगस्त, 2026 को विभाजन विभीषिका पर आधारित विशेष प्रदर्शनी का भी आयोजन किया गया। प्रदर्शनी के माध्यम से भारत विभाजन के दौरान घटित घटनाओं, विस्थापन, पीड़ा एवं संघर्ष की ऐतिहासिक स्मृतियों को जनसामान्य के समक्ष प्रस्तुत किया गया। प्रदर्शनी का उद्देश्य नई पीढ़ी को विभाजन की त्रासदी से परिचित कराते हुए शांति, मानवता, सामाजिक सद्भाव और राष्ट्रीय एकता के महत्व का संदेश देना रहा।

राज्य संग्रहालय, लखनऊ द्वारा आयोजित इन कार्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थियों को भारतीय इतिहास, स्वतंत्रता संग्राम, राष्ट्रीय प्रतीकों एवं सांस्कृतिक विरासत से जोड़ने तथा उनमें राष्ट्रप्रेम एवं सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने का सार्थक प्रयास किया गया।

