एलडीए का बुलडोजर एक्शन, 140 बीघा क्षेत्रफल में 11 अवैध प्लाटिंग ध्वस्त – एलडीए उपाध्यक्ष प्रथमेश कुमार के निर्देश पर प्रवर्तन टीम ने बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में की कार्रवाई

एजुकेशन

लखनऊ विकास प्राधिकरण ने शनिवार में बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र में अभियान चलाकर लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग पर बुलडोजर चलाया। इस दौरान निजी विकासकर्ताओं द्वारा स्थल पर अवैध रूप से किये गये निर्माण कार्यों को ध्वस्त कर दिया गया। इसके अलावा चौक, बाजारखाला, सआदतगंज, दुबग्गा व बी0बी0डी0 में 08 अवैध व्यावसायिक निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-1 के जोनल अधिकारी रवि नंदन सिंह ने बताया कि बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के बगुलहा एवं सिकन्दरपुर खुर्द में इंदिरा नहर व किसान पथ के आसपास की जा रही अवैध प्लाटिंग पर कार्रवाई की गयी। जिसमें सतीश, देशराज, संजय, किशोर, जंगी, भानू, हरिनाम, मोहम्मद शरीफ, दुर्गेश, श्रीकांत, राम धीरज, सतीश मिश्रा, कौशल कुमार, नीरज व अन्य द्वारा लगभग 140 बीघा क्षेत्रफल में की जा रही 11 अवैध प्लाटिंग को ध्वस्त किया गया। जोनल अधिकारी ने बताया कि इसके अतिरिक्त बी0बी0डी0 थानाक्षेत्र के ग्राम-लौलाई, हासेमऊ एवं भरवारा में अवैध रो-हाउस भवन समेत 03 अवैध निर्माण सील किये गये। प्रवर्तन जोन-7 के जोनल अधिकारी माधवेश कुमार ने बताया कि चौक, बाजारखाला, सआदतगंज व दुबग्गा क्षेत्र में अभियान चलाया गया। इस दौरान अफसर अली, धर्मेन्द्र, सर्वेश कुमार, मयंक दीक्षित, मनोज शर्मा, रितेश व अन्य द्वारा किये जा रहे 05 अवैध व्यावसायिक निर्माणों को सील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *