एलडीए: 10 दिन में ओटीएस के 461 आवेदन आए, टॉप 10 बकायेदारों की बनेगी सूची

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ विकास प्राधिकरण में एकमुश्त समाधान योजना (ओटीएस) के तहत बीते 10 दिनों में 461 आवेदन प्राप्त हुये हैं। एलडीए उपाध्यक्ष प्र्रथमेश कुमार ने मंगलवार को ओटीएस प्रकरणों की समीक्षा करते हुए योजना वार टॉप-10 बकायेदारों की सूची तैयार करने के निर्देश दिये हैं।

उप सचिव माधवेश कुमार ने बताया कि शारदा नगर विस्तार योजना स्थित प्रधानमंत्री आवास कालोनी में दिनांक-29 एवं 30 अप्रैल को 02 दिवसीय कैंप लगाया जा रहा है। डिफॉल्टर आवंटी इस अवसर का लाभ उठाकर कैंप में आकर ओटीएस के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवंटियों की सुविधा के लिए उप सचिव अतुल कृष्ण सिंह की अध्यक्षता में कैंप में संबंधित अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहेंगे। जिनके द्वारा आवंटियों को योजना की विस्तृत जानकारी देने के साथ ही ऑनलाइन फॉर्म भरने में सहयोग प्रदान किया जाएगा। इसके अतिरिक्त ओटीएस-2026 के लिए प्राधिकरण भवन में स्थापित विशेष हेल्प डेस्क भी संचालित रहेगा।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को 72 आवंटियों ने एकमुश्त समाधान योजना के लिए आवेदन किया। इसे मिलाकर अभी तक ओटीएस के 461 आवेदन प्राप्त हो चुके हैं। ओटीएस के अंतर्गत आवेदन करने वाले सभी बकायेदार आवंटियों को दंड ब्याज एवं चक्रवृद्धि ब्याज से छूट मिलेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *