JPSC-JSSC आंदोलन : बैरिकेड तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र,पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

झारखंड देश राज्य

रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ गए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए मार्च कर रहे हैं। ‘विधानसभा घेराव’ मार्च निकाल रहे प्रदर्शनकारी छात्रों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस ने वॉटर कैनन का इस्तेमाल किया, इस दौरान एक छात्र पुलिस बैरिकेडिंग पर चढ़कर डांस करने लगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *