पत्रकारों हितों की रक्षा के लिए प्रदेश व्यापी अभियान चलाएगा पत्रकार एसोसिएशन : ज़ुबैर अहमद

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन ने पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान, सुरक्षा एवं कल्याण के लिए संगठन को प्रदेशव्यापी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम उठाया है। एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद एवं प्रदेश सचिव तौसीफ हुसैन को संगठन के पंजीकृत कार्यालय, कैसरबाग में वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने पद एवं दायित्वों की शपथ दिलाई।
शपथ ग्रहण समारोह में दोनों नवनियुक्त पदाधिकारी ज़ुबैर अहमद और तौसीफ हुसैन को बधाई एवं शुभकामनाएं देते हुए मुख्य अतिथि वरिष्ठ पत्रकार एवं पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव ने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का एक महत्वपूर्ण स्तंभ है और पत्रकार समाज की आवाज को शासन-प्रशासन तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं। ऐसे में पत्रकारों के अधिकारों, सम्मान एवं सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए संगठित प्रयास बेहद आवश्यक हैं। उन्होंने उम्मीद जताई कि नई जिम्मेदारी संभालने वाले पदाधिकारी पत्रकारों की समस्याओं को गंभीरता से उठाएंगे और उन्हें शासन-प्रशासन के समक्ष प्रभावी ढंग से रखकर समाधान की दिशा में सार्थक पहल करेंगे।
एसोसिएशन के नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष ज़ुबैर अहमद ने कहा कि उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन पिछले कई वर्षों से पत्रकारों के हितों, अधिकारों एवं कल्याण के लिए निरंतर संघर्षरत है। संगठन का उद्देश्य पत्रकारों की आवाज को मजबूती प्रदान करना और उनके अधिकारों एवं सम्मान की रक्षा के लिए एक सशक्त मंच तैयार करना है। श्री अहमद ने नरेंद्र श्रीवास्तव से अनुरोध किया कि आप के अनुभव को देखते हुए मैं आप से अनुरोध कर रहा हूँ कि आप एसोसिएशन के संरक्षक पद को स्वीकार कर हमारा मार्गदर्शन करें,जिसे नरेंद्र श्रीवास्तव ने अपनी सहमति प्रदान करते हुए कहा कि अच्छे और सच्चे पत्रकारों के साथ जुड़ना मेरे लिए सम्मान की बात होंगी

श्री ज़ुबैर अहमद ने कहा कि संगठन को अधिक मजबूत, सक्रिय एवं व्यापक बनाने के उद्देश्य से शीघ्र ही प्रदेश के सभी जनपदों में जिला इकाइयों का गठन किया जाएगा। इसके माध्यम से प्रदेश भर के पत्रकारों को संगठन से जोड़कर उनकी समस्याओं को सामूहिक रूप से उठाया जाएगा तथा उनके समाधान के लिए प्रभावी और संगठित प्रयास किए जाएंगे। उन्होंने स्पष्ट किया कि पत्रकारों का सम्मान, उनके अधिकारों की रक्षा एवं हितों का संरक्षण संगठन की सर्वोच्च प्राथमिकता रहेगी।
प्रदेश सचिव तौसीफ हुसैन ने संगठन की ओर से सौंपी गई महत्वपूर्ण जिम्मेदारी के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है, उसका निर्वहन वह पूरी निष्ठा, ईमानदारी एवं समर्पण के साथ करेंगे। उन्होंने कहा कि पत्रकारों की समस्याओं को समझने, उनके हितों की रक्षा करने और समाधान के लिए संगठन की ओर से जल्द ही विशेष कार्यक्रम एवं पहल शुरू की जाएंगी। पत्रकारों के अधिकारों और सम्मान के लिए संगठन के साथ मिलकर पूरी प्रतिबद्धता से कार्य करना उनकी प्राथमिकता होगी।

समारोह में मौजूद पत्रकारों को संबोधित करते हुए एसोसिएशन के महामंत्री अब्दुल वहीद ने नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुबारकबाद देते हुए कहा कि संगठन के पुराने अनुभव, आपसी सहयोग एवं एकजुटता की भावना के साथ नई टीम को हर स्तर पर पूरा समर्थन दिया जाएगा। उन्होंने विश्वास जताया कि नई टीम के नेतृत्व में एसोसिएशन पत्रकारों के हितों एवं अधिकारों की रक्षा के लिए और अधिक मजबूती, सक्रियता एवं प्रभावी तरीके से कार्य करेगी। शपथ मे आए सभी पत्रकारों को एसोसिएशन की ओर से तुलसी और गेंदे का पौधा देकर सम्मानित किया गया l
इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार मनीष मिश्रा,अज़ीज़ सिद्दीकी,डॉ. अशोक यादव, अभय अग्रवाल,संजय गुप्ता,एम. एम. मोहसिन,तारिक किदवई, वामिक खान,इरशाद राही, नजम एहसन, अबरार फारूखी, डॉक्टर ज़फ़र खान ,भानु प्रताप सिंह, वसी अहमद,आमिर मुख़्तार,आरिफ मुक़ीम,राम बाबू,सज्जाद बाकर,अवधेश सोनकर,अमरजीत, मुख़्तार,सुरेंद्र सहित एसोसिएशन के पदाधिकारी और वरिष्ठ पत्रकार उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के समापन पर उपस्थित सभी पत्रकारों ने एसोसिएशन को प्रदेशव्यापी स्तर पर मजबूत बनाने, पत्रकारों के बीच एकता एवं भाईचारा कायम रखने तथा उनके सम्मान, अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए पूरी प्रतिबद्धता के साथ एकजुट होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *