नई दिल्ली : राजधानी दिल्ली से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहां स्लीपर बस में महिला के साथ गैंगरेप हुआ. महिला की शिकायत के बाद पुलिस ने बस के ड्राइवर और कंडक्टर को गिरफ्तार किया. पीड़िता के मुताबिक, ड्राइवर और हेल्पर ने उन्हें बस में घसीटा, फिर रेप करके बाहर फेंक दिया.
महिला के साथ यह घटना मंगलवार हुई थी. पुलिस ने महिला की शिकायत पर मामला दर्ज कर लिया है. इसके बाद ड्राइवर और कंडक्टर गिरफ्तार किया. दिल्ली पुलिस ने वारदात में इस्तेमाल की गई बस को भी जब्त किया है.
पुलिस के मुताबिक, महिला शादीशुदा है और उसके 3 बच्चे हैं. महिला मेडिकल करवाने के बाद रिपोर्ट के आधार FIR दर्ज की गई और आरोपियों को गिरफ्तार किया गया.
दिल्ली के रानीबाग थाने में गैंगरेप का ये मामला दर्ज हुआ है. पुलिस ने भारतीय दंड संहिता की धारा 64(1)/70(1)/3(5) के तहत केस दर्ज किया है. मतलब, रेप, गैंगरेप और सामूहिक साजिश/साझा इरादे के तहत अपराध होने वाली धारा लगाई गई है.
