निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी जनपद अयोध्या के दौरे पर रहे।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

आज दिनांक 03 अक्टूबर 2026, दिन शनिवार को निर्बल इंडियन शोषित हमारा आम दल “निषाद पार्टी” के मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश सरकार के कैबिनेट मंत्री डॉ. संजय कुमार निषाद जी जनपद अयोध्या के दौरे पर रहे। इस दौरान उन्होंने सर्किट हाउस, अयोध्या में आयोजित प्रेस वार्ता को संबोधित किया।प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए श्री निषाद जी ने कहा कि वह बतौर मत्स्य विभाग मंत्री पिछले लगभग साढ़े चार वर्षों से प्रदेश सरकार में अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि एक समय उत्तर प्रदेश में मत्स्य विभाग को उपेक्षित विभाग के रूप में देखा जाता था, लेकिन मा० प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी एवं मा० मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी द्वारा उन्हें मत्स्य विभाग की जिम्मेदारी दिए जाने के बाद विभाग को नई दिशा और नई पहचान मिली है। आज प्रदेश का हर व्यक्ति मत्स्य विभाग एवं इससे जुड़ी योजनाओं के बारे में जानता है।उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने की दिशा में मत्स्य क्षेत्र महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है। प्रदेश में मत्स्य पालकों एवं मछुआ समाज के आर्थिक और सामाजिक उत्थान के लिए केंद्र एवं राज्य सरकार के सहयोग से विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाएं संचालित की जा रही हैं।उन्होंने बताया कि प्रदेश में प्रधानमंत्री मत्स्य संपदा योजना, प्रधानमंत्री मछुआ दुर्घटना बीमा योजना, मत्स्य पालन क्षेत्र के लिए किसान क्रेडिट कार्ड (KCC), NFDP रजिस्ट्रेशन, मुख्यमंत्री मत्स्य संपदा योजना, निषाद राज बोट योजना, माता सुकेता केज कल्चर, एरिएशन सिस्टम सहित विभिन्न योजनाओं का संचालन किया जा रहा है।इसके साथ ही मत्स्य पालक कल्याण कोष की स्थापना की गई है, जिसके माध्यम से शिक्षा, चिकित्सा, विवाह एवं दैवीय आपदा जैसी आवश्यकताओं में सहायता प्रदान करने के साथ-साथ मत्स्य उत्सव भवन आदि की स्थापना की दिशा में भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि प्रयागराज मंडल में अब तक लगभग 1,000 लाभार्थियों को विभिन्न योजनाओं का लाभ दिया जा चुका है।श्री निषाद जी ने कहा कि आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए निषाद पार्टी ने उत्तर प्रदेश को 10 प्रांतों में विभाजित किया है। प्रत्येक प्रांत में 10-10 लोकसभा क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इन सभी 10 प्रांतों में निषाद पार्टी द्वारा पार्टी के कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।*उन्होंने बताया कि 04 सितंबर 2026 को जनपद सुल्तानपुर में पटना चौराहे पर बड़ा कार्यक्रम का आयोजन प्रस्तावित है।*इस दौरान निषाद पार्टी द्वारा आगामी विधानसभा चुनाव को लेकर अपने अधिकृत चुनाव प्रचार अभियान की का दूसरा कार्यक्रम है। श्री निषाद जी ने कहा कि जनपद सुल्तानपुर में निषाद पार्टी ने पूर्व में 01 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ा था। आगामी विधानसभा चुनाव में निषाद पार्टी 02 विधानसभा सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी कर रही है। उन्होंने कहा कि अयोध्या मंडल कुल 06 विधानसभा सीटों पर निषाद पार्टी आगामी विधानसभा चुनाव में अपने प्रत्याशी उतारेगी।उन्होंने कहा कि रैली के माध्यम से निषाद पार्टी अपने समाज को एकजुट करने के साथ-साथ पिछले साढ़े चार वर्षों में सरकार में रहते हुए मछुआ समाज के उत्थान के लिए किए गए कार्यों, उठाए गए कदमों और संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं से मिले लाभों की जानकारी समाज के लोगों तक पहुंचाने का कार्य करेगी।जारीकर्ताराजीव यादवजनसंपर्क अधिकारीमा० राष्ट्रीय अध्यक्ष-निषाद पार्टीएवं कैबिनेट मंत्री

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *