नई दिल्ली : ‘बिग बॉस’ का घर हमेशा विवादों और रहस्यों से भरा रहता है। हर कोई जानना चाहता है कि 24 घंटे कैमरों की निगरानी में आखिर अंदर क्या होता है। अब ‘बिग बॉस OTT’ सीजन 1 की विनर दिव्या अग्रवाल ने ‘Shaardulogy’ पॉडकास्ट में शो के कई चौंकाने वाले सीक्रेट्स खोले हैं। शराब-सिगरेट से लेकर प्राइवेसी और इंटिमेसी तक, दिव्या ने उन सवालों के जवाब दिए जो शो खत्म होने के बाद सबसे ज्यादा पूछे जाते हैं।
केचअप लग्जरी, सिगरेट आसानी से मिलती है
दिव्या ने बताया कि बिग बॉस के घर में कॉफी और टोमैटो केचअप जैसी मामूली चीजें भी लग्जरी हैं। ये आसानी से नहीं मिलतीं। दिव्या ने मजाक में कहा कि केचअप न मिलने पर वो खुद जुगाड़ से बना लेती थीं। लेकिन सिगरेट पर कोई पाबंदी नहीं है।
दिव्या के मुताबिक, “सिगरेट कोई लग्जरी आइटम नहीं है, वो लगातार मिलती रहती है। सुबह-सुबह कंटेस्टेंट्स से पूछा जाता है कि उन्हें कौन से ब्रांड की सिगरेट चाहिए और उनकी पसंद का ब्रांड अंदर पहुंचा दिया जाता है।”
घर में नहीं मिलती शराब, सिर्फ अफवाह है
वीकेंड का वार या पार्टियों में शराब परोसे जाने की अफवाहों पर दिव्या ने साफ किया कि बिग बॉस के घर में किसी को भी शराब या अल्कोहल नहीं दिया जाता। उन्होंने कहा, “लोगों को लगता है कि अंदर दारू मिलती होगी, लेकिन ऐसा कुछ नहीं है। शो से निकलने के बाद मुझसे यह सवाल सबसे ज्यादा पूछा जाता है।”
‘बाथरूम में होता है बहुत कुछ’: इंटिमेसी पर बड़ा खुलासा
जब प्राइवेसी और कंटेस्टेंट्स के रिश्तों पर बात हुई तो दिव्या ने हैरान करने वाली बात कही। उनसे पूछा गया कि क्या लोग पूछते हैं कि अंदर सेक्स होता है क्या? इस पर दिव्या हंसते हुए बोलीं कि कैमरे के सामने भले कुछ न दिखे, लेकिन “अंदर बहुत कुछ होता है।”
शार्दूल पंडित ने आगे कहा, “होता तो बहुत कुछ है लेकिन बाथरूम के अंदर।” दिव्या ने यह भी बताया कि लोग इतने अजीब सवाल पूछते हैं कि एक बार किसी ने पूछ लिया था कि क्या घर के अंदर वैक्सिंग करने वाली लड़कियां आती हैं? जबकि ऐसा कुछ नहीं होता।
