विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण-2027 के अंतर्गत आयोजित विशेष शिविरों का जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया निरीक्षण

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, दिनांक 22 नवंबर, 2026। भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशों के क्रम में आज दिनांक 22 नवंबर, 2026 को जनपद लखनऊ के सभी मतदेय स्थलों पर विशेष शिविरों का आयोजन किया गया। इन शिविरों के माध्यम से पहली बार मतदाता बनने वाले युवाओं सहित निर्वाचक नामावली में नाम दर्ज कराने से वंचित अन्य पात्र नागरिकों के पंजीकरण के लिए विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है।

विशेष शिविरों के संचालन एवं निर्वाचन संबंधी कार्यों की प्रगति का जायजा लेने हेतु जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी श्री विशाख जी0 द्वारा विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-174, लखनऊ मध्य एवं विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र-175, कैंटोनमेंट
के विभिन्न मतदेय स्थलों का स्थलीय निरीक्षण किया गया।

निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी/जिला निर्वाचन अधिकारी ने विशेष अभियान की प्रगति की समीक्षा की तथा संबंधित बूथ लेवल अधिकारियों (बीएलओ) को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *