लखनऊ: दिनांक- 06.08.2026, असम राज्य में आई भीषण बाढ़ की तबाही से उजड़ चुके एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने की जिम्मेदारी डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएषन असम ने ली है। ऑल इण्डिया फेडरेषन ऑफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के राश्ट्रीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने देश भर के लगभग चार लाख डिप्लोमा इंजीनियर्स से अपील करते हुए इस पुनीत कार्य में असम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएषन को पूरा सहयोग करने का आह्वान किया है। इस कार्य की जिम्मेदारी फोरम आॅफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम ने ली है। उल्लेखनीय है कि असम डिप्लोमा इंजीनियर्स एसोसिएषन के सदस्य एवं पदाधिकारी प्रारम्भ से ही मौके पर जा कर असम के बाढ़ प्रभावित परिवार को राहत पहुंचाने का कार्य कर रहे हैं, उन्हें आवष्यक वस्तुऐं यथा खाद्य सामग्री, कपड़े, बिस्तर, दवाई एवं अन्य सामग्री उपलब्ध करा रहे हैं। पूरी तरह उजड़ चुके गांव के पुनर्वासन का संकल्प भी उनके द्वारा लिया गया है। लगभग एक हजार परिवार को पुनर्वासित करने का लक्ष्य फोरम आॅफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम ने लिया है। इं. मनमोहन राजबोंगषी, राश्ट्रीय सलाहकार, आॅल इण्डिया फेडरेषन आॅफ डिप्लोमा इंजीनियर्स असम में लगातार कैम्प कर रहे हैं, उनके निर्देषन में असम डिप्लोमा इंजीनियर्स फेडरेषन के पदाधिकारियों एवं सदस्यों द्वारा मौके पर राहत/बचाव एवं पुनर्वासन के कार्य में योगदान दिया जा रहा हैं। राहत एवं बचाव कार्य के साथ ही साथ यह डिप्लोमा इंजीनियर्स अब मौके पर उजड़ चुके परिवार के अध्यासन हेतु आवास बनाने की जिम्मेदारी में लग गये हैं, इसकी स्टैण्डर्ड ड्राईंग भी जारी कर दी गई है। इन आवासों के साथ आवष्यक बर्तन, कपड़े, बिस्तर एवं अन्य सामग्री भी प्रभावित परिवार को दी जायेगी।
आॅल इण्डिया फेडरेषन आॅफ डिप्लोमा इंजीनियर्स के आह्वान पर डिप्लोमा इंजीनियर्स लोक निर्माण विभाग उ.प्र. के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी ने प्रदेष के डिप्लोमा इंजीनियर्स से इस मुहिम में सहयोग करने की अपील की। इस अपील पर लोक निर्माण विभाग के प्रदेष भर के डिप्लोमा इंजीनियर्स ने सहयोग की झड़ी लगा दी। पहले दिन फोरम आॅफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम के खाते में प्रतिदिन ट्रांजेक्शन लिमिट होने के कारण मात्र रू. 152603/- (एक लाख बावन हजार छः सौ तीन मात्र) की धनराषि ही खाते में अन्तरित हो सकी और आगे ट्रांजेक्शन रिजेक्ट होने लगा। अगले दिन बैंक द्वारा लिमिट बढ़ाये जाने पर डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ लोक निर्माण विभाग के सदस्यों द्वारा रू. 524941/- (पाँच लाख चैबीस हजार नौ सौ इकतालिस रूपये मात्र) का सहयोग फोरम ऑफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम को किया गया। इसी प्रकार प्रतिदिन लाखों की धनराषि प्रदेष भर के लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा इस पुनीत कार्य हेतु भेजा जा रहा है। अब तक रू. 10 लाख से अधिक की धनराषि लोक निर्माण विभाग के डिप्लोमा इंजीनियर्स के द्वारा भेजी जा चुकी है। संघ के अध्यक्ष इं. एन.डी. द्विवेदी, वरिश्ठ उपाध्यक्ष इं. श्रवण कुमार, एवं महामंत्री इं. प्रकाष चन्द्र ने अपने सदस्यों द्वारा दिये जा रहे सहयोग के लिए आभार व्यक्त किया है।
उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्र एवं महासचिव इं. नितेन्द्र श्रीवास्तव ने प्रदेष के सभी अभियंत्रण विभागों के डिप्लोमा इंजीनियर्स से इस आपदा में असम के प्रभावित परिवार के लिए आर्थिक मद्द किये जाने की अपील की है। महासंघ के प्रान्तीय अध्यक्ष इं. एच.एन. मिश्र ने आॅल इण्डिया फेडरेषन आॅफ डिप्लोमा इंजीनियर्स को आष्वस्त किया है कि उत्तर प्रदेष इस मुहिम में सबसे अधिक आर्थिक योगदान फोरम आॅफ रिटायर्ड डिप्लोमा इंजीनियर्स असम को देगा। डिप्लोमा इंजीनियर्स पहले भी देष में विभिन्न आपदा के अवसर पर सहयोग के लिए आगे रहा है। इसी प्रकार सामाजिक कार्यों यथा स्वैच्छिक रक्तदान, अंग दान, वृक्षारोपण, जरूरतमंद को भोजन, कम्बल एवं वस्त्र वितरण इत्यादि का कार्य भी समय-समय पर डिप्लोमा इंजीनियर्स द्वारा किया जाता रहा है।
फोरम आॅफ डिप्लोमा इंजीनियर्स असम के रिटायर्ड एवं कार्यरत पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने आॅल इण्डिया फेडरेषन आॅफ डिप्लोमा इंजीनियर्स एवं उ.प्र. डिप्लोमा इंजीनियर्स महासंघ को इस भीशण आपदा में त्वरित रूप से प्रतिदिन किये जा रहे भारी भरकम आर्थिक सहयोग हेतु आभार व्यक्त किया है।
