फोन से बुलाते थे ग्राहक, किराए के घर में चलाते थे सेक्स रैकेट, पुलिस ने 3 महिलाएं समेत 4 को किया गिरफ्तार

देश

बेंगलुरु : सेंट्रल क्राइम ब्रांच की महिला सुरक्षा टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए सेक्स रैकेट चलाने के आरोप में 4 लोगों को गिरफ्तार किया है। इनमें 3 महिलाएं शामिल हैं। आरोपी शहर के टी. दासराहल्ली, जरगनहल्ली और मुदलापाल्या इलाकों में किराए के मकानों से वेश्यावृत्ति का धंधा चला रहे थे।

गुप्त सूचना के आधार पर CCB ने अलग-अलग तारीखों पर इन ठिकानों पर छापे मारे। ऑपरेशन के दौरान पुलिस ने 3 पीड़ित महिलाओं को भी रेस्क्यू किया। इनमें से 2 महिलाएं दूसरे राज्यों की हैं जिन्हें जबरदस्ती इस धंधे में धकेला गया था।

फोन पर संपर्क, किराए के घर में धंधा
पुलिस कमिश्नर सीमांत कुमार सिंह के कार्यालय के अनुसार, पूछताछ में आरोपियों ने कबूला कि वे ज्यादा पैसे के लालच में फोन पर ग्राहकों से संपर्क करते थे। ग्राहकों को किराए के मकानों में बुलाकर वहीं वेश्यावृत्ति कराई जाती थी।

आरोपियों के खिलाफ बागलागुंटे, पुत्तेनहल्ली और चंद्र लेआउट पुलिस स्टेशन में केस दर्ज किए गए हैं। मामले की आगे जांच जारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *