हनुमानगढ़ी पर नमाज का पाप सपा-कांग्रेस ने किया-सीएम योगी

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

अयोध्या | अयोध्या में ₹432 करोड़ की 217 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करते हुए सीएम योगी आदित्यनाथ ने विपक्ष पर तीखा हमला बोला। उन्होंने कहा कि जो लोग आज आस्था की बात कर रहे हैं, उन्होंने ही हनुमानगढ़ी की सीढ़ियों पर नमाज पढ़वाने का काम किया था।

 

योगी ने सवाल किया, “क्या कोई जामा मस्जिद में हनुमान चालीसा पढ़वा पाएगा? क्या कोई सरकारी करवा पाएगी?” उन्होंने कहा कि ये पाप कांग्रेस और सपा ने किया था। अब तीनों लोकों से सुंदर अयोध्या नगरी बन चुकी है और कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले नेपथ्य में चले गए हैं।सरकार

 

सीएम ने कहा कि समाजवादी पार्टी एयरपोर्ट का विरोध करती थी, लेकिन आज महर्षि वाल्मीकि के नाम पर अयोध्या इंटरनेशनल एयरपोर्ट देश के प्रमुख शहरों से जुड़ चुका है। उन्होंने आरोप लगाया कि विपक्ष को निषादराज रैन बसेरा और वाल्मीकि एयरपोर्ट से आपत्ति है क्योंकि ये काम उन्होंने नहीं किए।

 

योगी ने कहा कि श्रृंगवेरपुर में राम-निषादराज मिलन स्थल को वक्फ के नाम पर कब्जा कराने की कोशिश हुई थी। मंदिर निर्माण में बाधा डालने वालों के बावजूद डबल इंजन सरकार में भव्य राम मंदिर बनकर तैयार है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *