अयोध्या : उत्तर प्रदेश में विधानसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियां अपना दमखम दिखा रही हैं. इसी क्रम में मंगलवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ रामनगरी अयोध्या पहुंचे हैं, जहां उन्होंने जनसभा को संबोधित करते हुए कहा रामभक्तों पर गोली चलाने वालों को वोट नहीं देना.
सीएम योगी ने की ये अपील
क्या रामभक्तों पर गोली चलाने वाला व्यक्ति वोट पाएगा!
ये पाप कभी मत करना! pic.twitter.com/OCg5lA3jKu
— Yogi Adityanath (@myogiadityanath) February 22, 2022
बबुआ को भी अब अयोध्या आना है
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा आज जब अयोध्या में भव्य राम मंदिर का निर्माण शुरू हो गया तो बबुआ भी कहते हैं कि अयोध्या में राम मंदिर के दर्शन करने जाना चाहिए.
रामभक्तों पर गोली चलाते थे ये लोग
सीएम योगी ने कहा कि पहले ये लोग बोलते थे कि अयोध्या में परिंदा भी पर नहीं मार सकता. ये रामभक्तों पर गोली चलाते थे. क्या रामभक्तों पर गोली चलाने वाला व्यक्ति अयोध्या में, बीकापुर में या मिल्कीपुर में वोट पाएगा? भाइयों-बहनों ये पाप कभी मत करना.
गौरतलब है कि यूपी के सात चरणों के विधानसभा चुनाव के लिए 23 फरवरी को चौथे चरण के लिए मतदान होना है. इसके बाद 10 मार्च को चुनाव के परिणाम आएंगे और नई सरकार का गठन हो जाएगा.
