यूपी में मैदानी अभ्यास के दौरान टैंक फटने से सेना के दो जवानों की मौत

झांसी । झांसी जिले के पास एक फील्ड अभ्यास के दौरान शुक्रवार को एक टी-90 टैंक का बैरल फट जाने से सेना के दो जवान शहीद हो गए और एक घायल है। मरने वालों में एक जूनियर कमीशंड ऑफिसर (जे सीओ) भी शामिल है। सूत्रों के मुताबिक कोर्ट ऑफ इंक्वायरी के आदेश दे दिए गए […]

Continue Reading

सीएम योगी का निर्देश, 15 नवम्बर तक गड्ढामुक्त हो उत्तर प्रदेश

लखनऊ । यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सड़क निर्माण के साथ-साथ उसके रखरखाव का भी पूरा ध्यान रखा जाना चाहिए। कहा कि गड्ढामुक्ति का यह अभियान 15 नवम्बर तक पूर्ण कर लिया जाना चाहिए। गुरुवार को आहूत उच्चस्तरीय बैठक में मुख्यमंत्री ने उक्त अभियान के संबंध में आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कहा कि […]

Continue Reading

मुलायम सिंह यादव की हालत अब भी नाजुक: मेदांता अस्पताल

नई दिल्ली । समाजवादी पार्टी (सपा) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव गुरुग्राम के मेदांता अस्पताल में भर्ती हैं, उनकी हालत गंभीर बनी हुई है। मेडिकल बुलेटिन जारी करते हुए चिकित्सा निदेशक संजीव गुप्ता ने कहा, मुलायम सिंह यादव की हालत गंभीर है। विशेषज्ञों की एक व्यापक टीम द्वारा आईसीयू में उनका इलाज किया जा रहा […]

Continue Reading

यूपी के उपमुख्यमंत्री ने राजभर को बताया ‘सच्चा दोस्त’, दूरियां हो रही कम

लखनऊ । सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (एसबीएसपी) के अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर और उत्तर प्रदेश में सत्तारूढ़ भाजपा के बीच दूरियां कम होती हुई नजर आ रही हैं। उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने बुधवार को बलिया में एक समारोह में राजभर के साथ मंच साझा किया। उपमुख्यमंत्री ने राजभर को ‘सच्चा मित्र’ कहकर संबोधित किया। सवाल […]

Continue Reading

यूपी में आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन आठ अक्टूबर को

लखनऊ । यूपी की राजधानी लखनऊ में इस बार आठ और नौ अक्टूबर को आरोग्य भारती का राष्ट्रीय अधिवेशन आयोजित होगा। इसमें सात सौ से अधिक चिकित्सक जुटेंगे। इस दौरान चिकित्सा क्षेत्र में हो रहे नए बदलाव और मरीजों को राहत देने के लिए अपनाई जा रही रणनीति पर मंथन होगा। आरोग्य भारती अवध प्रांत […]

Continue Reading

पंजाब पुलिस ने ड्रोन आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया

चंडीगढ़ । पंजाब पुलिस ने बुधवार को ड्रोन आधारित हथियार तस्करी मॉड्यूल का भंडाफोड़ करते हुए एक विचाराधीन कैदी समेत दो लोगों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार लोगों की पहचान गोइंदवाल साहिब की उप जेल में बंद जसकरन सिंह और जमानत पर बाहर रतनबीर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने इन दोनों के […]

Continue Reading

प्रेम प्रसंग में युवक ने दोस्त की हत्या की

वडोदरा । गुजरात के वडोदरा जिले में प्रेम प्रसंग को लेकर एक युवक की उसके दोस्त ने हत्या कर दी। दक्ष पटेल का शव मंगलवार को आकंकार टावर के बेसमेंट से मिला था। युवक के सीने व पेट पर चाकू से वार किए गए और हाथ-पैर बंधे हुए थे। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर, पुलिस […]

Continue Reading

झारखंड की असुर जनजाति महिषासुर की करती है पूजा, दशहरा होता शोक का दिन

रांची । जब पूरे देश में दुर्गा पूजा-विजयादशमी हर्ष और उल्लास के साथ मनाई जा रही है, तब झारखंड की असुर जनजाति के लिए यह शोक का वक्त है। महिषासुर इस जनजाति के आराध्य पितृपुरुष हैं। इस समाज में मान्यता है कि महिषासुर ही धरती के राजा थे, जिनका संहार छलपूर्वक कर दिया गया। यह […]

Continue Reading

दिल्ली में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर अब जुर्माना नहीं

नई दिल्ली । दिल्ली आपदा प्रबंधन प्राधिकरण ने बुधवार को हुई बैठक में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क नहीं पहनने पर 500 रुपये का जुर्माना खत्म करने का फैसला किया। डीडीएमए ने कहा, “हालांकि मास्क पहनना कोविड के उचित व्यवहार को बनाए रखने में उपयोगी था, फिर भी यह सहमति हुई कि महामारी अधिनियम के तहत […]

Continue Reading

गाजियाबाद में गैस सिलेंडर फटने से मकान गिरा, 3 की मौत, कई घायल

गाजियाबाद । गाजियाबाद के लोनी इलाके के बबलू गार्डन निठौरा में गैस सिलेंडर फटने से एक मकान भरभराकर गिर गया। मकान के मलबे में दबकर दो बच्चों समेत तीन लोगों की मौत हो गई, जबकि कई अन्य के दबे होने की सूचना है। मौके पर पुलिस व दमकल विभाग के अधिकारी राहत-बचाव कार्य में जुटे […]

Continue Reading