संसद परिसर में विपक्षी सांसदों ने किया विरोध प्रदर्शन, अमित शाह से सदन में जवाब देने की मांग

नई दिल्ली । संसद के मानसून सत्र के दौरान विपक्ष और सरकार के बीच गतिरोध लगातार बढ़ता जा रहा है। विपक्षी सांसदों ने दिल्ली में 20 जुलाई को जंतर-मंतर पर छात्रों के विरोध-प्रदर्शन के दौरान हुई पुलिस कार्रवाई और राम मंदिर चढ़ावा चोरी के आरोपों को लेकर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से संसद में […]

Continue Reading

JPSC-JSSC आंदोलन : बैरिकेड तोड़ विधानसभा की ओर बढ़े छात्र,पुलिस ने किया वाटर कैनन का इस्तेमाल

रांची । झारखंड में जेपीएससी और जेएसएससी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं के खिलाफ आंदोलन कर रहे छात्रों ने सोमवार को पुराने विधानसभा परिसर के पास पहला बैरिकेड तोड़ दिया और विधानसभा की ओर बढ़ गए। 24 जिलों से पहुंचे हजारों छात्र हाथों में तिरंगा, पोस्टर और बैनर लिए मार्च कर रहे हैं। ‘विधानसभा घेराव’ मार्च […]

Continue Reading

FCRA संशोधन बिल 2026: भारत ने बिल को लेकर फैल रही गलतफहमियों का जवाब दिया

वॉशिंगटन/ नई दिल्ली । भारत ने प्रस्तावित फॉरेन कंट्रीब्यूशन (रेगुलेशन) अमेंडमेंट बिल 2026 (एफसीआरए) को लेकर फैल रही गलतफहमियों का जवाब देते हुए कहा है कि यह कानून विदेशी फंडिंग पर निगरानी को और मजबूत करेगा, लेकिन कानून का पालन करने वाले नागरिक संगठनों (सिविल सोसायटी) के काम को बंद नहीं करेगा। अमेरिका में भारत […]

Continue Reading

पश्चिम बंगाल : ममता बनर्जी पर हुए हमले के विरोध में सड़कों पर उतरेगी तृणमूल

कोलकाता । पश्चिम बंगाल के उत्तर 24 परगना जिले के बिजपुर में ममता बनर्जी पर हुए हमले के बाद तृणमूल कांग्रेस के अल्पसंख्यक गुट ने सोमवार को पूरे राज्य में विरोध रैलियां करने का फैसला किया है। पार्टी के एक अंदरूनी सूत्र ने बताया कि राज्य के सभी ब्लॉक में विरोध मार्च निकाला जाएगा। जो […]

Continue Reading

अमरनाथ यात्रा अनिश्चितकाल के लिए स्थगित, जम्मू-कश्मीर में अगले दो दिनों में भारी बारिश का पूर्वानुमान

श्रीनगर । उत्तर और दक्षिण कश्मीर के बालटाल एवं पहलगाम मार्गों पर ट्रैक क्षतिग्रस्त होने तथा खराब मौसम को लेकर जारी चेतावनी के कारण अमरनाथ यात्रा को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया गया है। अधिकारियों ने बताया कि दोनों बेस कैंप से जाने वाले दो रास्तों को ठीक करने में काफी समय लगेगा। यात्रियों […]

Continue Reading

IIT दिल्ली का 57वां दीक्षांत समारोह : PM मोदी बोले-जिंदगी की परीक्षा में सब कुछ आउट ऑफ सिलेबस होता है

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के सोनीपत कैंपस में स्थापित AI-पावर्ड हाई-परफॉर्मेंस सुपरकंप्यूटिंग सुविधा ‘परम प्रज्ञा’ का उद्घाटन किया।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने IIT दिल्ली के 57वें दीक्षांत समारोह को संबोधित करते हुए कहा, “…हर पीढ़ी का अपना एक राष्ट्रीय दायित्व भी होता है। हमारे देश ने गुलामी का वो समय भी देखा […]

Continue Reading

‘2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को बिना किसी शर्त के लागू करें’, राहुल गांधी का रिजिजू को जवाब

नई दिल्ली । महिला आरक्षण को लेकर सियासी बयानबाजी तेज हो गई है। लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और केंद्रीय संसदीय कार्य मंत्री किरेन रिजिजू के बीच ‘एक्स’ पर बहस देखने को मिली। राहुल गांधी ने सरकार से 2023 में पारित महिला आरक्षण कानून को तुरंत बिना किसी शर्त के लागू करने की मांग […]

Continue Reading

राघव चड्ढा ने पीएम मोदी को भेंट की भगवान गणेश की मूर्ति, बोले-एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी

नई दिल्ली । भाजपा राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात को यादगार बताया है। सांसद ने पीएम मोदी से मुलाकात की तस्वीर ‘एक्स’ पर शेयर की। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ‘एक्स’ पोस्ट में उन्होंने लिखा, “एक सुबह जो हमेशा याद रहेगी रखूंगा। पीएम मोदी से मिलने का सौभाग्य मिला। विस्तृत और समृद्ध […]

Continue Reading

असम में बाढ़ से 13 जिलों में 15 लाख से अधिक लोग प्रभावित, मृतकों की संख्या 98 तक पहुंची

गुवाहाटी । असम में बाढ़ की स्थिति गंभीर बनी हुई है, जहां 13 जिलों में 15 लाख से अधिक लोग अभी भी बाढ़ के प्रभाव से जूझ रहे हैं, जबकि इस साल की बाढ़ में मरने वालों की कुल संख्या बढ़कर 98 हो गई है। असम राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (एएसडीएमए) के अनुसार, वर्तमान में […]

Continue Reading

चंबा बस दुर्घटना: चालुज मोड़ पर 100 फीट नीचे पलटी शर्मा ट्रैवल्स की बस, 8 यात्रियों की दर्दनाक मौत, 10 घायल

चंबा: हिमाचल प्रदेश का चंबा जिला एक बार फिर भीषण सड़क हादसे से दहला है। शनिवार सुबह तीसा-बैरागढ़ मुख्य मार्ग पर एक निजी बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे गिर गई। इस दर्दनाक हादसे में चालक और परिचालक (ड्राइवर-कंडक्टर) समेत 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 10 अन्य यात्री घायल बताए जा रहे हैं। […]

Continue Reading