भारत में ओमिक्रॉन

देश में XE वैरिएंट का दूसरा केस, गुजरात में मिले कोरोना मरीज में इसके संक्रमण की पुष्टि- रिपोर्ट

ओमिक्रॉन के सब-वैरिएंट XE से संक्रमित मरीज गुजरात में मिला है। मीडिया रिपोर्ट में स्वास्थ्य और परिवार कल्याण मंत्रालय के टॉप सूत्रों के हवाले से इसकी पुष्टि की गई है। बताया जा रहा है कि यह मरीज 13 मार्च को पॉजिटिव मिला था और एक हफ्ते में ठीक हो गया। जीनोम सिक्वेंसिंग से पता चला […]

Continue Reading

अब किसी भी ATM से बिना कार्ड के निकाल पाएंगे पैसे, RBI गवर्नर ने किया ये बड़ा ऐलान

नई दिल्ली : एटीएम से पैसे निकालने वालों के लिए एक अच्छी खबर है. अब अगर आपका एटीएम कार्ड नहीं चल रहा है तो भी आप आसानी से एटीएम से पैसे निकाल सकेंगे. रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर शक्तिकांत दास ने इसका ऐलान किया है. हालांकि ये सुविधा कुछ सीमित बैंकों के लिए ही […]

Continue Reading

अदालत के फैसले से दुखी हूं, काश ‘षड्यंत्र’ के एंगल से जांच की जाती : इमरान खान

इस्लामाबाद। पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सुप्रीम कोर्ट के फैसले के प्रति निराशा जताई लेकिन कहा कि वह इस फैसले का सम्मान करेंगे। सुप्रीम कोर्ट के फैसले के अनुसार शनिवार को उन्हें नेशनल असेंबली में अविश्वास प्रस्ताव का सामना करना पड़ेगा। राष्ट्र के नाम एक संबोधन में, खान ने हालांकि खेद व्यक्त किया कि […]

Continue Reading

भारत के साथ व्यापारिक संबंध सामान्य करके ही टिक सकता है पाकिस्तान

नई दिल्ली। जब भी पाकिस्तान की चर्चा होती है, तो वह भारत के साथ चार युद्ध (1947-48, 1965, 1971 और 1999) लड़कर, भारत के राज्य जम्मू और कश्मीर (मौजूदा केंद्र शासित प्रदेश) में आतंक और छद्मयुद्ध को प्रायोजित करने के अलावा, आपसी अविश्वास से जुड़ जाता है। लोकतंत्र की कमी के कारण पाकिस्तान का अपना […]

Continue Reading

हर गरीब को घर मुहैया कराने के लिए कदम उठा रही सरकार : मोदी

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को कहा कि सरकार देश के हर गरीब को पक्का मकान मुहैया कराने के लिए अहम कदम उठा रही है। एक ट्वीट में प्रधानमंत्री मोदी ने साझा किया कि पीएम आवास योजना के तहत तीन करोड़ से अधिक घर बनाए गए हैं। पीएम मोदी ने यह भी बताया […]

Continue Reading

आरबीआई ने लगातार 11वीं बार ब्याज दरों में नहीं किया कोई बदलाव

मुंबई । भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) ने शुक्रवार को वित्त वर्ष 2023 की पहली मौद्रिक नीति समीक्षा के दौरान नीतिगत ब्याज दरों में कोई बदलाव नहीं किया है। आरबीआई के गवर्नर शक्तिकांत दास ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में जानकारी देते हुए कहा कि रेपो रेट 4 फीसदी और रिवर्स रेपो रेट 3.35 फीसदी पर बरकरार रहेगा। […]

Continue Reading

यूक्रेन में रूस को भारी नुकसान हुआ है : क्रेमलिन प्रवक्ता

मोस्को/लंदन। क्रेमलिन के प्रवक्ता दिमित्री पेसकोव ने स्वीकार किया कि यूक्रेन में चल रहे युद्ध में रूस को ‘महत्वपूर्ण नुकसान’ हुआ है, लेकिन इस बात से इनकार किया कि मास्को ने कीव में युद्ध अपराध किए हैं। पेसकोव ने रूसी हताहतों की सही संख्या बताए बिना गुरुवार को स्काई न्यूज को बताया, “हमें सैनिकों का […]

Continue Reading

कर्नाटक पुलिस ने मानव तस्करी रैकेट का किया भंडाफोड़, 17 महिलाओं को बचाया

बेंगलुरु । कर्नाटक पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई में 7 लोगों को गिरफ्तार कर मानव तस्करी रैकेट का भंडाफोड़ किया है। सिटी क्राइम ब्रांच (सीसीबी) के अधिकारियों ने 17 महिलाओं को बचाया है, जिन्हें दुबई ले जाने के लिए तैयार किया गया था। पुलिस ने 95 महिलाओं को दुबई भेजे जाने की जानकारी इकट्ठा की […]

Continue Reading

जम्मू-कश्मीर के शोपियां में आतंकवादियों से मुठभेड़

श्रीनगर । दक्षिण कश्मीर के शोपियां जिले के हरिपोरा इलाके में आतंकवादियों और सुरक्षा बलों के बीच मुठभेड़ जारी है। पुलिस अधिकारियों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। पुलिस ने कहा, “शोपियां के हरिपोरा इलाके में मुठभेड़ शुरू हो गई है। पुलिस और सुरक्षाबल काम कर रहे हैं।” पुलिस और सुरक्षाबलों की एक संयुक्त टीम […]

Continue Reading

ISIS ने कराया गोरखनाथ मंदिर पर हमला? टेलिग्राम पर सामने आया वीडियो, मुर्तजा वाला दिखा हथियार

गोरखपुर में गोरखनाथ मंदिर पर हुए हमले का क्या खूंखार आतंकी संगठन इस्लामिक स्टेट का कोई लिंक है? इस सवाल का जवाब हां में होने की संभावना बढ़ गई है। मुर्तजा के आतंकी संगठनों से संपर्क की जांच के बीच एक ऐसा वीडियो सामने आया है, जिसमें आईएसआईएस के आतंकी के हाथ में वैसा ही […]

Continue Reading