मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार के इस्तीफे की मांग को वामदलों द्वारा 26 सितम्बर से 02अक्टूबर तक चलाए जा रहे

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेन्द्र कुमार के इस्तीफे की मांग को वामदलों द्वारा 26 सितम्बर से 02अक्टूबर तक चलाए जा रहे अभियान के तहत आज वामदलों ने परिवर्तन चौक से जिलाधिकारी कार्यालय तक विरोध प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति भारत गणतंत्र को सम्बोधित 4 सूत्रीय ज्ञापन अपर नगर मजिस्ट्रेट प्रथम रामदेव निषाद को सौंपा।
पू्र्व घोषित कार्यक्रम के तहत आज दोपहर 12 बजे से बड़ी संख्या में वामदलों के कार्यकर्ता लाल झंडा और नारे लिखे हुए प्लेकार्ड लेकर परिवर्तन चौक पर इकट्ठा होना शुरू हुए।करीब 12.30 बजे भाकपा (माले) के जिला प्रभारी का0 रमेश सिंह सेंगर, सीपीआई (एम) की जिला सचिव का0 मधु गर्ग सीपीआई के जिला सचिव का0 परमानन्द तथा आॅल इन्डिया फारवर्ड ब्लॉक की सचिव आरती के नेतृत्व में जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय की ओर बढ़ा। जुलूस में नारे लग रहे थे “वोट चोर -गद्दी छोड़!, देश का गद्दार ज्ञानेश कुमार-इस्तीफा दो!, एस आई आर प्रक्रिया पर रोक लगाओ!, निर्वाचन आयोग की स्वतंत्र और लोकतान्त्रिक प्रणाली बहाल करो!,ज्ञानेश कुमार की मोदी -शाह से यारी है – देश से गद्दारी है। जुलूस जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचकर जनसभा में बदल गया।
सभा के सम्बोधित करते हुए वामदलों के नेताओं ने कहा कि मोदी सरकार के इशारे पर जिस मनमाने तरीके से एस आई आर से लेकर पूरी चुनाव प्रक्रिया चलाई गई उसके चलते पिछले दिनों गोवा से लेकर पश्चिम बंगाल तक के चुनाव परिणाम संदेह के दायरे में थे। लेकिन 23 सितम्बर 2026 को इण्डियन एक्सप्रेस में छपी खबर ने मुख्य चुनाव आयुक्त से लेकर उसकी पूरी चुनाव प्रक्रिया में चल रही बेईमानी का पर्दाफाश कर दिया है ।चुनाव आयोग एक संवैधानिक संस्था है जो जनता के संवैधानिक अधिकारों की रक्षा के लिए संकल्पबद्ध है किन्तु मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने अपने पद का दुरुपयोग करते हुए भाजपा के पक्ष में एसआईआर के जरिए 13 करोड़ मतदाताओं को वोटर लिस्ट से बाहर कर दिया है ।‌ बाहर किए गये मतदाताओं में बड़ी संख्या में दलित , मुस्लिम , आदिवासी और महिलाएं हैं ।उन्होंने कहा कि वर्तमान चुनाव आयोग ने देश के लोकतंत्र और देश की जनता के विश्वास के साथ धोखाधड़ी की गई है जो कि एक अक्षम्य अपराध है और इसके लिए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे के साथ साथ दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा देनी चाहिए। भाकपा (माले) की राज्य कमेटी के सदस्य का0 राधेश्याम मौर्य,सीपीआई के राज्य सचिवालय के सदस्य का0 रामचंद्र सरस सीपीआई (एम) की राज्य सचिव मण्डल के सदस्य प्रेम नाथ राय ने भी सभा को सम्बोधित किया। कार्यक्रम में आइसा के का0शान्तम,समर, इशिका थामस, करुणाकर, का0कमला गौतम,मंजू गौतम का0कुमार मधुसूदन मगन,का0रमेश चन्द्र शर्मा, रामसेवक रावत,सीपीएम के प्रवीण सिंह,सुमन सिंह के के चतुर्वेदी, वंदना राय, सीपीआई के फूल चन्द यादव, फारवर्ड ब्लॉक के उदय नाथ सिंह आदि प्रमुख लोग सामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *