लखनऊ। अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित 7 दिवसीय संगीतमय रामकथा का भव्य समापन मंगलवार 11 नवम्बर 2025 को तुलसी स्मारक सभागार, ऐशबाग, लखनऊ में संपन्न हुआ। कथा के अंतिम दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी और पूरा परिसर राम भक्ति में सराबोर हो गया।
अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन द्वारा आयोजित सात दिवसीय राम कथा का समापन आज आठवें दिन में.सैकड़ों लोगों द्वारा सम्पन्न हवन के पश्चात विराट कवि सम्मेलन के साथ हुआ। कवि सम्मेलन का संचालन कवि कुलदीप कलश द्वारा किया गया।कवि सम्मेलन में प्रमुख रूप से ओज के युवा कवि प्रख्यात मिश्र, कवियत्री व्याख्या मिश्रा, कवियत्री दिव्या शुक्ला, सोमनाथ कश्यप, आदर्श सिंह निखिल की उपस्थिति रही।कवि सम्मेलन की अध्यक्षता सुप्रसिद्ध कवियत्री व्याख्या मिश्रा ने की।
मुख्य आयोजक डॉ. वीरेंद्र मिश्रा (राष्ट्रीय अध्यक्ष) ने बताया कि यह आयोजन समाज में धार्मिक, सांस्कृतिक और नैतिक मूल्यों के प्रसार के उद्देश्य से किया गया था। कथा प्रवक्ता कथावाचक आचार्य मिथलेश मिश्रा ने मर्यादा पुरुषोत्तम श्रीराम के आदर्श जीवन का वर्णन करते हुए भक्ति और नैतिकता का संदेश दिया।
कार्यक्रम के समापन अवसर पर हवन, भंडारा एवं कवि सम्मेलन का भी आयोजन किया गया जिसमें प्रसिद्ध कवियों ने अपनी ओजपूर्ण और भावनात्मक कविताओं से वातावरण को भक्तिमय बना दिया।
इस अवसर पर अखिल भारतीय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष वीरेन्द्र मिश्रा, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष सोनिका मिश्रा, लखनऊ जिला अध्यक्ष संजय सक्सेना , प्रवक्ता जितेश श्रीवास्तव, कोषाध्यक्ष जितेन्द्र शर्मा, राजा सिंह, आकाश गुप्ता, अंकुर विश्वकर्मा तथा पल्लवी मिश्रा, एल एन गौतम सहित अनेक गणमान्य अतिथि एवं तमाम पत्रकार उपस्थित रहे।
आयोजक संजय सक्सेना ने आये हुए सभी श्रद्धालुओं, अतिथियों एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि ऐसे धार्मिक-सांस्कृतिक आयोजन समाज को एकता, सद्भाव और सेवा की प्रेरणा देते हैं।
