नई दिल्ली। भारतीय चुनाव आयोग (ईसीआई) शनिवार को उत्तर प्रदेश(403 सीटें) , उत्तराखंड(70 सीटें), गोवा(40 सीटें), पंजाब (117 सीटें) और मणिपुर (60 सीटें) में होने वाले विधानसभा चुनाव की तारीखों की घोषणा के लिए प्रेस कॉन्फ्रेंस दिल्ली के विज्ञान भवन में हो रही है।
मुख्य चुनाव आयुक्त सुशील चंद्रा – LIVE
कोरोना के बीच चुनाव कराना चुनौती पूर्ण
समय पर चुनाव कराना हमारा कर्त्तव्य
कोविड नियमों के साथ कराए जायेंगे चुनाव
सर्विस मतदाता को मिलाकर 18.34 करोड़ मतदाता इस चुनाव में हिस्सा लेंगे जिनमें से 8.55 करोड़ महिला मतदाता हैं ।
प्रत्याशी ऑनलाइन नामांकन दाखिल कर सकेंगे ।
चुनाव को लेकर सभी एजेंसियों को अलर्ट कर दिया गया है।
मतदान केंद्रों की संख्या 2,15,368 है, 2017 के विधानसभा चुनावों से मतदान केंद्रों की संख्या 16% बढ़ाई गई है ।
80 वर्ष से अधिक उम्र के वरिष्ठ नागरिक, दिव्यांग व्यक्ति और कोविड-19 पॉजिटिव व्यक्ति पोस्टल बैलेट से मतदान कर सकते हैं ।
सभी चुनाव अधिकारियों और कर्मचारियों को फ्रंटलाइन वर्कर माना और सभी पात्र अधिकारियों को प्रीकोशनरी डोज़ लगाई जाएगी ।
15 जनवरी तक जनसभाओं पर रोक लगाई
रोड शो, पदयात्रा, साइकिल रैली, बाइक रैली पर पाबंदी लगाई, सिर्फ वर्चुअल तरीके से होगा चुनाव प्रचार
सिर्फ पांच लोग घर-घर जाकर चुनाव प्रचार कर सकेंगे ।
