ओटीटी पर आई पुष्पा: द राइज

सलमान खान के साथ नो एंट्री-2 में नजर नहीं आएंगी डेजी शाह, ओटीटी पर आई पुष्पा: द राइज

मनोरंजन

17 दिसम्बर को प्रदर्शित हुई दक्षिण भारत के सुपर सितारे अल्लू अर्जुन की पहली पैन इंडिया फिल्म पुष्पा: द राइज बॉक्स ऑफिस पर कमाल का प्रदर्शन कर रही है। इस फिल्म को तमिल, तेलुगू, मलयालम, कन्नड़ के साथ ही हिन्दी में प्रदर्शित किया गया है। हिन्दी बेल्ट में यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर तगड़ा कारोबार कर रही है। पिछले तीन सप्ताह में इस फिल्म ने हिन्दी बॉक्स ऑफिस पर 72 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफलता प्राप्त कर ली है। इस फिल्म ने अपनी कमाई से कन्नड सुपर स्टार यश की पैन इंडिया रिलीज केजीएफ-चैप्टर 1 की कमाई को पीछे छोडऩे में सफलता प्राप्त कर ली है। केजीएफ-1 ने हिन्दी बेल्ट में 68 करोड़ का कारोबार किया था।
पिछले कुछ दिनों से पुष्पा: द राइज के ओटीटी प्लेटफार्म पर प्रदर्शित होने के समाचार मीडिया में आ रहे थे। कहा जा रहा था कि इसका हिन्दी वर्जन भी अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित किया जाएगा। यह बिलकुल सही है कि पुष्पा: द राइज को कल 7 दिसम्बर को ओटीटी प्लेटफार्म अमेजन प्राइम वीडियो पर प्रदर्शित कर दिया गया है। लेकिन इसका हिन्दी वर्जन अभी प्रदर्शित नहीं किया गया है। इसका सिर्फ तमिल वर्जन ही पेश किया गया है। कहा जा रहा है हिन्दी वर्जन आगामी सप्ताह तक प्रदर्शित किया जाएगा। फिल्म अभी हिन्दी सर्किट में बेहतरीन कारोबार कर रही है। उम्मीद की जा रही है कि यह फिल्म अपने 4थे सप्ताह में बॉक्स ऑफिस पर हिन्दी बेल्ट में यह फिल्म लगभग 80 करोड़ से ज्यादा का कारोबार करने में सफल हो जाएगी।

नो एंट्री-2 में नजर नहीं आएंगी डेजी शाह
सलमान खान ने 27 दिसम्बर को अपने जन्म दिन के मौके पर अनीस बज्मी की पिछले एक दशक से लटकती आ रही फिल्म नो एंट्री के सीक्वल को अपनी मंजूरी दे दी है। नो एंट्री का निर्माण बोनी कपूर ने किया था जिसमें सलमान खान के साथ अनिल कपूर और फरदीन खान अलावा लारा दत्ता, ईशा गुप्ता और सेलिनी जेटली नजर आए थे। इस फिल्म के सीक्वल के बारे में कहा जा रहा है कि इसमें पिछली फिल्म के तीनों नायक अब तिहरी भूमिका में नजर आएंगे अर्थात् फिल्म में 9 नायक होंगे और 10 नायिकाएँ होंगी। कहा जा रहा था कि नो एंट्री-2 में सलमान खान के तिहरी भूमिका में से एक भूमिका के लिए उनके साथ डेजी शाह नजर आएंगी। लेकिन अब जो समाचार प्राप्त हो रहे हैं उनके मुताबिक, इस फिल्म में डेजी शाह लीड रोल में नजर नहीं आएंगी। प्राप्त समाचारों के अनुसार नो एंट्री 2 के लिए सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान लॉक किए जा चुके हैं, जो पहले भाग में भी दिखाई दिए थे। इनके अलावा बाकी पूरी कास्ट चुनी जानी बाकी है। मेकर्स जल्द ही बाकी कलाकारों को फाइनल करेंगे। फिल्म नो एंट्री 2 में 10 हीरोइनें होंगी। फिल्म में सलमान खान, फरदीन खान और अनिल कपूर तीनों ही ट्रिपल रोल में दिखेंगे। हर किरदार के अपोजिट एक अदाकारा होगी। अनीस बज्मी नो एंट्री 2 का निर्देशन करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *