उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग द्वारा 01 से 10 दिसम्बर 2026 तक गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में भव्य यू पी कोऑपरेटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

उत्तर प्रदेश सहकारिता विभाग द्वारा 01 से 10 दिसम्बर 2026 तक गोमती नगर स्थित बैडमिंटन अकादमी में भव्य यू पी कोऑपरेटिव एक्सपो 2026 का आयोजन किया जाएगा जो प्रतिदिन पूर्वाह्न 11 बजे से रात्रि 10 बजे तक खुला रहेगा।

मंत्री जे पी एस राठौर के अनुसार इस एक्सपो का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों के कृषकों, उत्पादकों और शिल्पकारों को शहरी उपभोक्ताओं से सीधे जोड़कर सशक्त बाजार संपर्क स्थापित करना और उन्हें अपने उत्पादों के प्रदर्शन हेतु मंच प्रदान करना है।

मंत्री ने बताया कि यह आयोजन ग्रामीण उद्यमिता और स्वरोजगार के अवसर सृजित करने के साथ कृषकों तथा सहकारी संस्थाओं की आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

एक्सपो में इफको, नैफेड, डेयरी, खाद्य प्रसंस्करण, खादी, माटीकला, मत्स्य पालन और उर्वरक क्षेत्रों से जुड़ी संस्थाएं अपने उत्पादों, सेवाओं तथा नवाचारों का प्रदर्शन करेंगी।

मंत्री जे पी एस राठौर ने जानकारी दी कि इस आयोजन में एक जनपद एक उत्पाद और एक जनपद एक व्यंजन को प्रोत्साहन मिलेगा तथा सहकारी साहित्य का भी विशेष आकर्षण रहेगा।

एक्सपो में प्रतिदिन सायं 06 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा और सहकारिता मंत्री ने सभी से इसमें बढ़ चढ़कर सहभागिता करने की अपील की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *