मैरिको ने निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के लिए एक नए अध्याय की शुरुआत की; लखनऊ में शिक्षा के क्षेत्र में उत्कर्ष योगदान देने वाले आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ, 26 नवंबर, 2026: भारत की अग्रणी FMCG कंपनियों में से एक, मैरिको लिमिटेड ने आज लखनऊ में आयोजित एक कार्यक्रम में अपनी प्रमुख शिक्षा-केंद्रित CSR पहल के नए स्वरूप निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का अनावरण किया। पहले यह “पहल निहार शांति पाठशाला फनवाला” के नाम से जानी जाती थी। इसकी नई पहचान शिक्षा के माध्यम से बेहतर और सशक्त भविष्य के निर्माण को दर्शाती है। इस नई पहचान के अनावरण के साथ ही मैरिको लिमिटेड ने शांति दीदी को भी पेश किया, जो निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का मैस्कॉट हैं। शांति दीदी एक प्रोत्साहित करने वाली और भरोसेमंद शख्सियत का प्रतिनिधित्व करती हैं, जो इस पहल के शैक्षिक संदेशों को बच्चों, अभिभावकों, आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं और समुदायों के लिए अधिक अपना-सा लगने वाला और रोचक बनाने में मदद करेंगी।
इस कार्यक्रम में डॉ. अनुपमा शांडिल्य, उप निदेशक, एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस), महिला एवं बाल विकास विभाग, श्री ज़फर खान , उप निदेशक, एकीकृत बाल विकास सेवाएँ (आईसीडीएस), महिला एवं बाल विकास विभाग और 140 से अधिक लाभार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। इस आयोजन का उद्देश्य बुनियादी शिक्षा को मज़बूत बनाने की दिशा में इस पहल के प्रयासों को सामने लाना और NIPUN भारत के उद्देश्यों के अनुरूप शैक्षिक परिणामों में योगदान देने वाले व्यक्तियों को सम्मानित करना था।

 

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, अमित भसीन, चीफ लीगल ऑफिसर एवं ग्रुप काउंसल तथा मैरिको लिमिटेड की CSR कमेटी के सचिव ने कहा, “मैरिको में हमारा मानना है कि सशक्त भविष्य की नींव मज़बूत बुनियाद पर रखी जाती है और शिक्षा दीर्घकालिक सामाजिक प्रगति को गति देने वाले सबसे प्रभावशाली माध्यमों में से एक है। निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के रूप में इस पहल का नया स्वरूप बुनियादी शिक्षा को मज़बूत बनाने के प्रति हमारी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, यह निहार शांति के मूल विश्वास ‘मज़बूती’ से भी जुड़ा हुआ है। इस पहल के माध्यम से हमारा प्रयास है कि बच्चों में बुनियादी साक्षरता और गणितीय कौशल के साथ-साथ वह आत्मविश्वास, जिज्ञासा और दृढ़ता भी विकसित हो, जो उन्हें जीवन में आगे बढ़ने और सफल होने में मदद करे। हम अपने सरकारी साझेदारों, शिक्षकों, समुदायों और कार्यान्वयन भागीदारों के आभारी हैं, जिनके सहयोग से सार्थक प्रभाव लाना संभव हुआ है। हम बच्चों के सशक्त भविष्य और एक मज़बूत भारत के निर्माण की इस साझा यात्रा को आगे बढ़ाने के लिए तत्पर हैं।”
इस नए अध्याय के हिस्से के रूप में, मैरिको ने निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के मैस्कॉट शांति दीदी को भी पेश किया। एक मित्रवत मार्गदर्शक और भरोसेमंद साथी के रूप में परिकल्पित शांति दीदी को बच्चों को सीखने की प्रक्रिया को अधिक रोचक, सहज और कम चुनौतीपूर्ण बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। शिक्षण सामग्री, कक्षा की गतिविधियों और कार्यक्रम से जुड़े संवादों के माध्यम से वह बच्चों को सवाल पूछने, आत्मविश्वास के साथ भाग लेने के लिए प्रोत्साहित करेंगी। साथ ही, वह बच्चों में आत्मविश्वास और आंतरिक मज़बूती विकसित करने में भी मदद करेंगी।
इस कार्यक्रम में उन लाभार्थियों और आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं को भी सम्मानित किया गया, जिनकी उपलब्धियाँ और योगदान NIPUN भारत के उद्देश्यों को साकार करते हैं और बच्चों की शिक्षा में निरंतर सामुदायिक भागीदारी के प्रभाव को दर्शाते हैं। इन सम्मानों के माध्यम से बच्चों के लिए अनुकूल शिक्षण वातावरण तैयार करने में आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं, परिवारों और समुदायों की महत्वपूर्ण भूमिका को रेखांकित किया गया। इन प्रयासों का उत्सव मनाकर, निहार शांति मज़बूती की पाठशाला का उद्देश्य जमीनी स्तर पर अधिक भागीदारी को प्रोत्साहित करना और बुनियादी शिक्षा के परिणामों में सुधार लाने के लिए निरंतर सामूहिक प्रयासों के महत्व को और मज़बूत करना है।
निहार शांति मज़बूती की पाठशाला के रूप में इस पहल का नया स्वरूप निहार शांति के बदलते उद्देश्य के अनुरूप है। निहार शांति महिलाओं का सम्मान करता है और उन्हें ऐसे मज़बूत फैसले लेने के लिए सशक्त बनाता है, जो उनके परिवारों को सहारा देने और बेहतर भविष्य के निर्माण में मदद करते हैं। यह पहल निहार शांति और मैरिको CSR को एक साझा विश्वास के सूत्र में पिरोता है—‘मज़बूत फैसलों से बनता है मज़बूत भविष्य’।
नई पहचान के साथ, निहार शांति मज़बूती की पाठशाला अपने शैक्षिक प्रयासों को आगे बढ़ाने के साथ-साथ सोच-समझकर लिए गए फैसलों, शिक्षा तक पहुँच और दीर्घकालिक अवसरों के बीच संबंध को और मज़बूत करती रहेगी। पिछले कई वर्षों से यह कार्यक्रम वंचित समुदायों के बच्चों में बुनियादी शिक्षा और शैक्षिक परिणामों को बेहतर बनाने की दिशा में काम कर रहा है। विभिन्न पहलों के माध्यम से इसने 1.26 लाख से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षित किया है और लगभग 12.69 लाख विद्यार्थियों को लाभान्वित किया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *