महिला हिंसा, अपने रोजगार के सवाल और वोट चोरी के ख़िलाफ़ महिलाएं लखनऊ में करेंगी राज्य स्तरीय विधानसभा मार्च- कुसुम वर्मा

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

25 नवंबर 2026 लखनऊ महिला हिंसा, अपने रोजगार के सवाल और वोट चोरी के ख़िलाफ़ महिलाएं लखनऊ में करेंगी राज्य स्तरीय विधानसभा मार्च- कुसुम वर्मा

 

अखिल भारतीय प्रगतिशील महिला एसोसिएशन (ऐपवा) ने आज प्रेस क्लब हजरतगंज, लखनऊ में अपनी प्रेसवार्ता आयोजित की। यह प्रेसवार्ता उत्तर प्रदेश में योगी राज में बेतहाशा बढ़ती महिला हिंसा की, राज्य दमन, महिला रोज़गार का सवाल और वोट चोरी के सवाल पर आयोजित होने वाले आगामी 30 नवंबर विधानसभा मार्च कार्यक्रम के संबंध में थी।

प्रेसवार्ता को संबोधित करते हुए ऐपवा की राज्य सचिव कुसुम वर्मा ने कहा की योगी सरकार प्रदेश में पिछले 10 सालों के सबसे फ्लॉप मुख्यमंत्री साबित हुए हैं जो महिलाओं को सम्मान और सुरक्षा की कोई गारंटी नहीं करा सके बल्कि उनके राज में महिला अपराध में यूपी शर्मनाक ढंग से सबसे पहले पायदान पर है। कुसुम वर्मा ने कहा की आज यूपी में महिला रोजगार का प्रश्न एक बड़ा प्रश्न है हर महिला आत्मनिर्भर बन प्रदेश के आर्थिक विकास में योगदान देना चाहती है लेकिन मुख्यमंत्री के पास महिलाओं को स्वावलंबी बनाने की सारी योजनाएं फ्लॉप सिद्ध हुई हैं। मुख्यमंत्री के विकास का मॉडल तो बड़े पूंजीपतियों के हित में काम करके कॉरपोरेट लूट को बढ़ावा दे रहा है और जो गरीबों की उनकी जमीन से बेदखल कर रहा है जिससे महिलाओं और उनके बच्चों को विस्थापन का दर्द झेलना पड़ रहा है।

प्रेस वक्तव्य में

लखनऊ ऐपवा की संयोजक सरोजिनी बिष्ट ने कहा की जल्द ही उत्तर प्रदेश के विधानसभा चुनाव होने वाले हैं । एसआईआर के बाद 16 लाख से ज्यादा नाम जोड़े गये हैं लेकिन मीडिया सर्वे बता रहे हैं की इस नए जोड़े गए नाम का कोई डेटा निर्वाचन आयोग की साइट पर नहीं है इसलिए आज ज्ञानेश कुमार के इस्तीफ़े की मांग जायज़ है। जब संसद न सुनें तो सड़कों पर ही मसले तय होते हैं।

 

ऐपवा की लखनऊ सह संयोजक कमला गौतम ने कहा की योगी सरकार में स्कीम वर्कर्स महिलाएं अपने स्थायी रोजगार के लिए लंबे समय से आंदोलनरत है। लेकिन सरकार उनकी मांगों को संज्ञान में लेने के बजाय पिछले दिनों लखनऊ के इकोगार्डन में आंदोलनरत 250 आशाओं आंदोलन के नेताओं पर मुकदमा दर्ज कर देती है। इससे पता चलता है की योगी सरकार आंदोलन की हर आवाज को दबा देना चाहती है।

 

आइसा की छात्रा संविधा ने कहा की प्रदेश में बंद कर दिए गए 26000, तमाम सरकारी स्कूलों को पुन: खोला जाए और शिक्षा का निजीकरण बंद हो और केजी से पीजी तक की लड़कियों की शिक्षा को मुफ्त किया जाय।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *