हरिद्वार में छठ पूजा के दौरान बड़ा हादसा टला, गंगा में डूब रहे पिता-पुत्र को पीएसी की आपदा राहत टीम ने बचाया

उत्तराखंड राज्य

उत्तराखंड के हरिद्वार स्थित बहादराबाद क्षेत्र के सर्वेश्वर घाट पर छठ पूजा के पावन अवसर पर एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया। यहाँ गंगा नदी में स्नान कर रहा 16 वर्षीय किशोर अचानक गहरे पानी में जाने के कारण डूबने लगा। बेटे को संकट में देख उसके पिता ने भी उसे बचाने के लिए तुरंत नदी में छलांग लगा दी, लेकिन गंगा के तेज बहाव और अत्यधिक गहराई के कारण वह खुद भी डूबने लगे।

अचानक हुई इस घटना से घाट पर मौजूद परिजनों और श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई और चीख-पुकार शुरू हो गई। गनीमत यह रही कि मौके पर मुस्तैद पीएसी (PAC) की आपदा राहत टीम ने तुरंत कार्रवाई करते हुए बिना वक्त गंवाए नदी में छलांग लगा दी। जवानों ने अपनी सूझबूझ और त्वरित बचाव अभियान के चलते पिता और पुत्र दोनों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया, जिससे एक बड़ा अनर्थ टल गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *