विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन किया गया।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ।* विवेकानन्द पॉलीक्लीनिक एवं आयुर्विज्ञान संस्थान, लखनऊ द्वारा हृदय, फेफड़ों, छाती तथा रक्त वाहिकाओं से संबंधित रोगों की पहचान, उपचार एवं उचित चिकित्सकीय मार्गदर्शन उपलब्ध कराने के उद्देश्य से निःशुल्क कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जरी स्पेशलिटी क्लीनिक का आयोजन किया गया। क्लीनिक में वरिष्ठ कार्डियो थोरैसिक एवं वैस्कुलर सर्जन प्रो. *(डॉ.) भाबातोष बिस्वास* ने प्रातः 9 बजे से सायं 6 बजे तक मरीजों का परीक्षण कर उन्हें विशेषज्ञ चिकित्सकीय परामर्श प्रदान किया।इस *निःशुल्क क्लीनिक के माध्यम से कुल 50 मरीजों ने विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाओं का लाभ उठाया जिनमें सीने में दर्द, पैर के नस खराब होने, सांस लेने में परेशानी वाले मरीज सामिल थेा*। मरीजों की स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं एवं आवश्यकताओं के अनुरूप उन्हें जरूरी जाँच, संभावित उपचार विकल्पों तथा आगे की चिकित्सकीय देखभाल के संबंध में विस्तृत जानकारी और परामर्श दिया गया।

इस अवसर पर *प्रो. (डॉ.) भाबातोष बिस्वास* ने कहा कि हृदय, फेफड़ों एवं रक्त वाहिकाओं से संबंधित बीमारियों के उपचार में समय रहते रोग की पहचान करना अत्यंत आवश्यक है। इन बीमारियों के शुरुआती लक्षण कई बार सामान्य दिखाई देते हैं, जिन्हें लोग अक्सर नजरअंदाज कर देते हैं। उन्होंने लोगों को सचेत करते हुए कहा कि किसी भी असामान्य लक्षण अथवा लंबे समय तक बनी रहने वाली स्वास्थ्य समस्या को हल्के में नहीं लेना चाहिए। समय पर विशेषज्ञ चिकित्सक से परामर्श लेने से रोग की शीघ्र पहचान तथा उचित उपचार सुनिश्चित करने में काफी सहायता मिलती है।*संस्थान के सचिव स्वामी मुक्तिनाथानन्दजी महाराज* ने कहा कि जरूरतमंद एवं आर्थिक रूप से कमजोर लोगों तक बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ और विशेषज्ञ चिकित्सकीय सेवाएँ पहुँचाना संस्थान के सेवा कार्यों का महत्वपूर्ण हिस्सा है। इसी उद्देश्य से समय-समय पर विभिन्न सुपर स्पेशियलिटी निःशुल्क क्लीनिक आयोजित किए जाते हैं, ताकि आमजन को अनुभवी विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श प्राप्त हो सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *