आज लखनऊ स्थित उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती Aradhana Misra जी, AICC सचिव श्री Abdul Hannan जी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री आलोक प्रसाद जी एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री देवेंद्र निषाद जी की उपस्थिति में कांग्रेस के विभिन्न विभागों एवं प्रकोष्ठों की महत्वपूर्ण बैठक में संगठन की मजबूती, विभागों की सक्रियता और जनहित के मुद्दों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में किसान कांग्रेस, विचार विभाग, शोध विभाग, श्रम एवं मजदूर कर्मचारी प्रकोष्ठ, शिक्षक प्रकोष्ठ, जनव्यथा निस्तारण प्रकोष्ठ एवं पर्वतीय प्रकोष्ठ के प्रतिनिधियों ने संगठन को और अधिक प्रभावी बनाने तथा जनसमस्याओं के समाधान के लिए मिलकर कार्य करने पर जोर दिया।

इस अवसर पर किसान कांग्रेस के बुंदेलखंड जोन के चेयरमैन श्री शिव नारायण सिंह परिहार जी, वेस्ट जोन के चेयरमैन श्री मनोज कुमार जी, सेंट्रल जोन के चेयरमैन श्री बृज मौर्य जी, ईस्ट जोन के चेयरमैन श्री राम अधार जोसेफ जी, श्री एच.एल. दुसाध जी, प्रोफेसर विनोद चंद्र जी, श्रम एवं मजदूर कर्मचारी प्रकोष्ठ के चेयरमैन श्री नरेंद्र त्रिपाठी जी, डॉ. अमित कुमार राय जी, श्री संजय शर्मा जी एवं पर्वतीय प्रकोष्ठ के चेयरमैन डॉ. रविशचंद्र उप्रेती जी उपस्थित रहे।
