लखनऊ, 06 अक्टूबर 2026 , उत्तर प्रदेश सरकार के विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तत्वावधान में “स्पेस एप्लीकेशन्स एडॉप्शन वर्कशॉप (SAAW)” का 11वां संस्करण 8 और 9 अक्टूबर 2026 को डा. राम मनोहर लोहिया स्टेट एकेडमी ऑफ एडमिनिस्ट्रेशन एंड मैनेजमेंट (रूपाम), लखनऊ में आयोजित किया जा रहा है। कार्यक्रम सुबह 10 बजे से शुरू होगा।
यह कार्यशाला विशेष रूप से उत्तर प्रदेश राज्य पर केंद्रित है। इसका मुख्य उद्देश्य शासन-प्रशासन की प्रक्रियाओं में सुधार, लागत में कमी, आपूर्ति श्रृंखला को मजबूत बनाना, आपदा जोखिम न्यूनीकरण तथा अन्य महत्वपूर्ण क्षेत्रों में अंतरिक्ष अनुप्रयोगों के प्रभावी उपयोग पर विस्तृत चर्चा करना है। साथ ही इससे जुड़ी जानकारियों और निष्कर्षों को समाज के व्यापक वर्ग तक पहुंचाना भी इसका मकसद है।
कार्यशाला जनहित और सामाजिक-शैक्षणिक दृष्टि से अत्यंत महत्वपूर्ण मानी जा रही है।
