ABD का नया धमाका! भारतीय अंदाज में पेश की प्रीमियम व्हिस्की ‘द इंडियन एडिट’

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊ। अलाइड ब्लेंडर्स एंड डिस्टिलर्स लिमिटेड (एबीडी) ने आधुनिक भारतीय पहचान और परंपराओं के संगम को दर्शाने वाली अपनी नई प्रीमियम व्हिस्की ‘द इंडियन एडिट’ लॉन्च की। भारतीय माल्ट व ग्रेन स्पिरिट्स को चुनिंदा स्कॉच माल्ट्स के साथ ब्लेंड कर तैयार इस व्हिस्की में वनीला, कैरामेल और हल्के ओक के स्वाद के साथ लंबा फिनिश मिलता है।कंपनी के मैनेजिंग डायरेक्टर अमर सिन्हा ने बताया कि उत्तर प्रदेश एबीडी की विकास यात्रा का महत्वपूर्ण केंद्र है। कंपनी राज्य में अपने मैन्युफैक्चरिंग नेटवर्क के विस्तार के लिए 600 करोड़ रुपये से अधिक का निवेश कर रही है। इसमें वित्त वर्ष 2027 की तीसरी तिमाही तक बॉटलिंग यूनिट और अगले 24 महीनों में डिस्टिलरी शुरू करने की योजना है।ग्रुप चीफ मार्केटिंग एंड इनोवेशन ऑफिसर बिक्रम बासु ने कहा कि ‘द इंडियन एडिट’ आज के आत्मविश्वासी, आधुनिक और अपनी जड़ों से जुड़े भारत का प्रतिनिधित्व करती है। यह व्हिस्की 750, 500 और 180 मिलीलीटर पैक में उत्तर प्रदेश समेत 11 प्रमुख बाजारों में उपलब्ध होगी। उत्तर प्रदेश में 750 मिलीलीटर पैक की कीमत 1,040 रुपये निर्धारित की गई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *