आज 24 अकबर रोड, AICC मुख्यालय में समाजवादी पार्टी के पूर्व विधायक रहे प्रदीप बालियान जी, त्यागी संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष दिशांत त्यागी जी, एडवोकेट जराफत रानियाँ जी, किसान नेता शेर सिंह भानु जी एवं बलराज भाटी जी के साथ युवा नेता लोकेश भाटी जी ने भी कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।

लोकेश भाटी जी एक युवा और सक्रिय राजनीतिक कार्यकर्ता रहे हैं। कुछ व्यक्तिगत कारणों से पिछले कुछ समय से वे सक्रिय राजनीति और संगठनात्मक गतिविधियों से दूर थे और आज उन्होंने एक बार फिर कांग्रेस पार्टी का दामन थामकर सक्रिय राजनीतिक जीवन में वापसी की है।

सभी साथियों का कांग्रेस परिवार में हार्दिक स्वागत एवं अभिनंदन।
आइए, हम सभी मिलकर संविधान, लोकतंत्र, सामाजिक न्याय और जनता के अधिकारों की लड़ाई को और मजबूती से आगे बढ़ाएं..!

