उत्तर प्रदेश उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने देश व प्रदेशवासियों को जन्माष्टमी की ,दी शुभकामनाएं ।

उत्तर प्रदेश राज्य लखनऊ शहर

लखनऊः 03 सितम्बर 2026उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री श्री केशव प्रसाद मौर्य ने जन्माष्टमी के पुनीत व पावन पर्व पर देश व प्रदेशवासियों को अपनी मंगलमय हार्दिक शुभकामनाएं व बधाई दी है। अपने शुभकामना संदेश में उन्होंने कहा है कि भगवान श्री कृष्ण के गीता में दिए गए उपदेश उनके आदर्श ,उनके कर्मयोग का ज्ञान आज भी प्रासंगिक हैं ।हम सबको उनके उपदेशों व आदर्शों से प्रेरणा लेनी चाहिए ।भगवान श्रीकृष्ण ने श्रीमद्भगवद्गीता के माध्यम से ज्ञान, कर्म एवं भक्ति योग का जो संदेश दिया, उसकी प्रासंगिकता शाश्वत है।उन्होंने देश व प्रदेशवासियों से अपील की है कि सभी लोग प्रेम ,सौहार्द व आपसी भाईचारे की भावना और हर्षोल्लास के साथ भगवान श्रीकृष्ण की जन्माष्टमी का त्यौहार मनाए।यह त्यौहार सभी के जीवन मे खुशियां लेकर आये। बी एल यादव

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *